भविष्य में दूर तक देख सकने वाली सैकड़ों शैक्षणिक, वैज्ञानिक, अनुसंधान, औद्योगिक संस्थाओं व परियोजनाओं के स्वप्नदृष्टा और जनक, उन्नत कृषि और बड़े उद्योग कार्यक्रमों के माध्यम से भूख, बेकारी और बीमारी पर विजय प्राप्त कर आधुनिक भारत की मजबूत बुनियाद रखने वाले राष्ट्रनिर्माता, दुनिया के नक़्शे पर भारत की विदेश नीति को स्थापित कर नवस्वतंत्र राष्ट्रों के सर्वमान्य प्रिय नेता पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
पंडित नेहरू जी के लोकतांत्रिक आदर्शों, विचारों और प्रयासों ने स्वतंत्रता, बराबरी, न्याय और प्रगति की राह बनायी। आपके दिखाये रास्ते पर चलकर भारत और मजबूत हुआ है।