हम वो खबरें दिखाते हैं जो कोई और दिखाने की हिम्मत नहीं जुटाता । जो ताकतवर से सवाल करती हैं और कमजोर को आवाज देती हैं। क्योकि हमें आपकी परवाह है...।

Joined October 2025
747 Photos and videos
अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने थाने में ही हमला कर दिया। वन विभाग और पुलिस के साथ ही निजी वाहनों में तोड़फोड़ की गई। वनकर्मी सुनील और रघुवीर के साथ साथ रानपुर थाने के ASI सतीश चंद समेत 4 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कांग्रेस नेता देवा भड़क सहित 18 से 20 लोगों को हिरासत में लिया है। #kota #rajasthan #groundzero #kotapolice #RajasthanPolice
6
कोचिंग और हॉस्टल मालिकों को धमका रहे लोकसभा स्पीकर: अशोक गहलोत कोटा में 17 जून को राहुल गांधी के "छात्र संवाद" को लेकर कांग्रेस ने एक ही दिन में दूसरी बार कोटा सांसद और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पर हमला बोला है। कांग्रेस सचिव पूनम पासवान के एलन के बिकने और मालिकों के कोटा छोड़कर जाने का चौंकाने वाला "खुलासा" करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आयोजन के असफल होने की आशंका जताई है। अशोक गहलोत ने ट्वीट किया है:- कोटा में 17 जून को NEET पेपर लीक के विरोध में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi विद्यार्थियों से संवाद करने आ रहे हैं। इस कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों और कार्यकर्ताओं में बड़ा जोश है एवं बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स इस कार्यक्रम में शामिल होना चाहते हैं। इस कार्यक्रम को लेकर युवाओं के उत्साह को देखकर भाजपा पूरी तरह बौखला गई है और कोटा सांसद एवं लोकसभा स्पीकर के कार्यालय से फोन कर कोचिंग, पीजी और गेस्ट हाउस संचालकों को धमकाया जा रहा है। कि उनके यहाँ से कोई विद्यार्थी इस कार्यक्रम में न जाए। स्पीकर जैसे गरिमामयी पद पर विराजमान व्यक्ति को ऐसी सोच नहीं रखनी चाहिए। विद्यार्थियों के साथ नेता प्रतिपक्ष, लोकसभा के संवाद की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को रोकने का ऐसा प्रयास निंदनीय है। @ashokgehlot51 @ombirlakota
35
जयपुर: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को शख्स ने जड़ा थप्पड़, प्रदर्शन में हुई मारपीट #AbhijeetDipke #CockroachJantaParty #CJP #jaipur #rajasthan #groundzero #GroundZeroRajasthan
62
"एलन बिक गई...! मालिक भी कोटा छोड़कर भाग गए...!" पूनम पासवान, राष्ट्रीय सचिव, कांग्रेस #kota #KotaCoaching #rajasthan #Congress #RahulGandhi #groundzero
27
महंत देवानंद हत्याकांडः पुलिस ने दबोचा महंत की मौत का "असली खिलाड़ी" 12 सौ साल पुराने करोड़पति मठ के महंत देवानंद महाराज की बेरहमी से हत्या करने के खेल का आज कोटा पुलिस ने पूरी तरह खुलासा कर दिया। चंद्रेसल मठ महंत की हत्या के खूनी खेल का असली रिंग मास्टर को पुलिस ने धर दबोचा। चंद्रेसल मठ को खून से रंगने वाला कोई और नहीं निरंजनी अखाड़े का पुजारी और मठ का सेवादार नंदनबन बाबा ही निकला। कोटा पुलिस से बचने के लिए उसने तमाम कोशिशें की, लेकिन सारी कोशिशें आज असफल हो गई। एसपी सिटी कोटा तेजस्वनी गौतम ने बताया कि नंनद बन बाबा उर्फ नन्हे कुमार तिवारी को महंत देवानंद की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। #kota #Rajasthan #ChandresalMath #MahantDevanand #DevanandMaharaj #KotaNews #KotaPolice #BreakingNews #CrimeNews #RajasthanNews #MurderMystery #HindiNews #LatestNews #ViralNews #NewsUpdate #RajasthanPolice #Chandresal #MahantMurderCase #groundzero #GroundZeroRajasthan
22
राम मंदिर चढ़ावे की चोरी: आग बबूला हुए विनय कटियार बोले: " राममंदिर में सब चोर है..कल सबको भगा दूंगा.. सबकी छुट्टी कर दूंगा...!" #rammandir #vinaykatiyar #ayodhya #ayodhyarammandir #groundzero #Corruption #up
41
#video जयपुर में ACB की कार्रवाई बेंगलुरु तक मचा हड़कंप बेंगलुरु पुलिस की महिला एसआई समेत तीन पुलिसकर्मी रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित एचएएल पुलिस थाने की एक महिला उप निरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मियों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपियों को जयपुर के गणगौर होटल में 40 हजार रुपये की रिश्वत स्वीकार करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। सीबी को प्राप्त हुई थी शिकायत एसीबी के अनुसार, चौकी जयपुर नगर-प्रथम को एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें परिवादी ने बताया कि उसकी पुत्रवधु द्वारा दहेज प्रताड़ना का मामला बेंगलुरु के एचएएल पुलिस थाने में दर्ज कराया गया है। इस मामले की जांच के सिलसिले में एचएएल थाने की उप निरीक्षक अनीथा के., हेड कांस्टेबल उलवप्पा और हेड कांस्टेबल यतीश के साथ जयपुर आई हुई थीं। दो लाख रुपये की रिश्वत मांग रहे थे पुलिसकर्मी शिकायत में आरोप लगाया गया कि तीनों पुलिसकर्मी परिवादी और उसके परिवार को मामले में राहत देने, आरोपों को कमजोर करने तथा जांच में क्लीन चिट दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये की रिश्वत मांग रहे थे। आरोपियों द्वारा लगातार दबाव बनाया जा रहा था और होटल में बुलाकर रकम देने के लिए कहा जा रहा था। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने उप महानिरीक्षक पुलिस ओमप्रकाश मीना के निर्देशन में मामले का सत्यापन कराया। जांच के दौरान दो लाख रुपये की रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद आरोपियों ने परिवादी को अगले दिन सुबह तक रकम की व्यवस्था करने के लिए कहा। 40 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार योजना के तहत एसीबी की टीम ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान हेड कांस्टेबल उलवप्पा को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उप निरीक्षक अनीथा के. तथा हेड कांस्टेबल यतीश को भी मामले में संलिप्त पाए जाने पर गिरफ्तार कर लिया गया। एसीबी अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। एसीबी की इस कार्रवाई को अंतरराज्यीय स्तर पर भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। #ACB #Rajasthan #RajasthanACB #Jaipur #JaipurNews #Bengaluru #BengaluruPolice #Corruption #BriberyCase #ACBTrap #AntiCorruption #TrendingNow #ViralNews #GroundReport #LatestNews #IndiaNews #HindiNews #GroundZeroRajasthan #groundzero
29
#BreakingNews 17 जून को कोटा आएंगे राहुल गांधी कांग्रेस नेता और लोकसभा में #LoP राहुल गांधी 17 जून को कोटा आएंगे। कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष राखी गौतम और देहात जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि राहुल गांधी कोटा में छात्रों और युवाओं से संवाद करेंगे। राहुल गांधी का यह कार्यक्रम पुष्कर में हुए कांग्रेस के चिंतन शिविर में तय हुआ था। उसी के बाद से राहुल गांधी की टीम दोनों जिलाध्यक्षों के साथ कार्यक्रम तय करने में जुट गई। #RahulGandhi #lop #Congress #rajasthan #kota @RahulGandhi @priyankagandhi @INCIndia @INCRajasthan #GroundZeroRajasthan #groundzero RaGa@Kota
22
बयाना विधायक ऋतु बनावत से बदसलूकी करने के बाद नगरपालिका EO अनीता कुमारी को निलंबित कर दिया है
विधायक ने कहा- AC चोरी हुए करीब 2 महीने हो चुके हैं। उसके बाद भी नगर पालिका की तरफ से कोई FIR दर्ज नहीं करवाई गई। ऐसे मामलों की आखिर कब जांच होगी। विधायक बोलीं- मैंने मंत्री, कलेक्टर से की अभद्रता की शिकायत बयाना विधायक ऋतु बनावत ने बताया- बयाना नगर पालिका में मीटिंग के दौरान EO ने अभद्रता की है। उसकी शिकायत मैंने UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा, भरतपुर कलेक्टर और संभागीय आयुक्त से की है।
18
खाद की किल्लत: नरेश मीणा ने किया छाबड़ा SDM कार्यालय का घेराव #NareshMeena #fertilizer #Baran #fertilizershortage #BaranNews #kota #rajasthan #GroundZeroRajasthan #groundzero
40
विधायक ने कहा- AC चोरी हुए करीब 2 महीने हो चुके हैं। उसके बाद भी नगर पालिका की तरफ से कोई FIR दर्ज नहीं करवाई गई। ऐसे मामलों की आखिर कब जांच होगी। विधायक बोलीं- मैंने मंत्री, कलेक्टर से की अभद्रता की शिकायत बयाना विधायक ऋतु बनावत ने बताया- बयाना नगर पालिका में मीटिंग के दौरान EO ने अभद्रता की है। उसकी शिकायत मैंने UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा, भरतपुर कलेक्टर और संभागीय आयुक्त से की है।
1
104
बंगाल में कैसे जलीं 4 हजार EVM? 10 विधानसभा सीटों पर हुआ था इस्तेमाल, जांच के लिए SIT गठित #WestBengal #EVM #fire #groundzero #election #ECI
45
बड़ी खबर! अचानक डाउन हुआ फेसबुक का सर्वर, सोशल मीडिया पर परेशान हुए यूजर्स
18
बताओ प्रिसिंपल साहब गर्भवती महिला कैसे आई थी...? सीरियस आई थी या फिर पैदल चलते #नाचते_आई_थी - गजेन्द्रसिह खीवसर, चिकित्सा मंत्री, राजस्थान
1
84
मठ पर कब्जे के लिए हुई थी महंत देवानंद की हत्या, -चंद्रेसल मठ के कथित अध्यक्ष ने दी थी हत्या की सुपारी, दो गिरफ्तार कोटा पुलिस ने 1100 साल पुराने करोड़पति मठ चंद्रेशल के महंत देवानंद महाराज की हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कोटा एसपी सिटी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि चंद्रेसल मठ के महंत देवानंद की हत्या मठ के ट्रस्ट पर कब्जे के विवाद को लेकर हुई थी। महंत देवानंद मठ के ट्रस्ट की नई कार्यकारिणी बनाना चाहते थे, लेकिन वहीं पुरानी कार्यकारिणी इस कोशिश में थी कि इस मठ पर उनका कब्जा रहे। ताकि मठ से जुड़ी करोड़ों रुपए की जमीन और संपत्ति उनके कब्जे में रहे। पुरानी कार्यकारिणी ने महंत देवानंद के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए संतोष कुमार राय को अपना वकील बनाया, लेकिन इस वकील ने खुद को ही कार्यकारिणी का कार्यकारी अध्यक्ष घोषित कर दिया। जिसके चलते महंत देवानंत और राय के बीच विवाद बढ़ गया। संतोष कुमार राय ने महंत देवानंद का चंद्रेसल मठ में प्रभाव बढ़ता देखा तो उन्हें रास्ते से हटाने के लिए आदित्य वर्मा को एक लाख रुपए की सुपारी देकर महंत की हत्या की योजना बनाई। आदित्य ने अंकित बैरवा, पुष्पेंद्र उर्फ प्रिंस और एक साथी के साथ मिलकर 5 जून की रात को चंद्रेसल मठ पहुंचकर महंत देवानंद पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर उनकी हत्या कर दी। 100 से अधिक पुलिस कर्मी, साइबर सेल और एसआईटी के लगातार अनुसंधान के बाद संतोष कुमार राय और पुष्पेंद्र उर्फ प्रिंस के खिलाफ सबूत हाथ लगे। जिसके बाद दोनों को महंत की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अभी हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। #kota #Rajasthan #ChandresalMath #MahantDevanand #DevanandMaharaj #KotaNews #KotaPolice #BreakingNews #CrimeNews #RajasthanNews #MurderMystery #HindiNews #LatestNews #ViralNews #NewsUpdate #RajasthanPolice #Chandresal #MahantMurderCase #groundzero #GroundZeroRajasthan
39
प्रसूताओं की मौत पर हंगामा, पुलिस से भिड़े कांग्रेसी कोटा के बाद अब बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में प्रसूताओं की मौत और किड़नी फेल होने के मामले ने तूल पकड़ लिया। स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घेर लिया। मंत्री एसपी मेडिकल कॉलेज में बैठक कर रहे थे और बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन। कांग्रेसियों ने जब मेडिकल कॉलेज में घुसने की कोशिश की तो पुलिस ने उनहें बाहर रोक लिया। जिसके बाद कांग्रेसी उग्र हो गए और नारेबाजी करने लगे। मामला बिगड़ता देख पुलिस ने बल प्रयोग किया और कांग्रेसियों को हिरासत में लिया। जिसे देख कांग्रेसी बेकाबू हो गए तो पुलिस ने लाठियां तक चला दी। इससे पहले अस्पताल की अव्यवस्थाओं और प्रसूताओं के मौत मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीकानेर में रैली निकाली और पीबीएम अस्पताल के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात था। जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई और माहौल बिगड़ने लगा, तो पुलिस ने लाठियां भांजकर और धक्के देकर प्रदर्शनकारियों को वहां से खदेड़ दिया। इस दौरान यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भंवर कूकना को पुलिस की लाठियां लगीं और वे जमीन पर गिर गए, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। महिला कार्यकर्ताओं ने भी गेट के अंदर घुसने की कोशिश की, जिन्हें महिला पुलिसकर्मियों ने रोका। इस प्रदर्शन में देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, शहर अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल और पूर्व अध्यक्ष यशपाल गहलोत सहित कई बड़े नेता शामिल रहे। #Bikaner #PBMHospital #BikanerNews #RajasthanNews #BreakingNews #BikanerProtest #CongressProtest #PoliceLathicharge #HealthCrisis #MaternalDeaths #RajasthanPolitics #CongressVsPolice #GajendraSinghKhimsar #BJP #Congress #rajasthan #RajasthanUpdates #MedicalNegligence #ViralNews #TrendingNow #NewsUpdate #LatestNews #groundzero #GroundZeroRajasthan
39
कृषि मंत्री का बायो फर्टिलाइजर फैक्ट्री पर छापा कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने जयपुर में बायो फर्टिलाइजर फैक्ट्री पर दबिश दी। मंत्री आज कानोता स्थित रीको औद्योगिक क्षेत्र हीरावाला पहुंचे। इसके बाद फैक्ट्री मालिकों और आस-पास के उद्योगों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में खाद-बीज का स्टॉक मिला, जिसकी जांच की जा रही है। विभागीय अधिकारियों ने नमूने लेकर परीक्षण के लिए भेज दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित फैक्ट्री संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मंत्री ने कहा कि धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री लगातार प्रदेशभर में खाद-बीज की फैक्ट्रियों पर छापा मार रहे है। इससे पहले सीकर में रीको एरिया स्थित श्री बालाजी एग्रो इंडस्ट्रीज और जोधपुर में तीन अलग-अलग फैक्ट्रियों समेत जोधपुर के बोरानाडा में बालाजी मूंगफली फैक्ट्री का भी निरीक्षण किया था। कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि किसानों के साथ किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नकली खाद और बीज बेचने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। #KiroriLalMeena #AgricultureMinister #Rajasthan #Jaipur #BioFertilizerFactory #Raid #JaipurNews #RajasthanNews #BreakingNews #FertilizerScam #SeedScam #Agriculture #TrendingNow #ViralNews #NewsUpdate #LatestNews #HindiNews #groundzero #GroundZeroRajasthan
45
मीनाक्षी नटराजन: सियासी कुरुक्षेत्र के "चक्रव्यूह" में फंसी कांग्रेस की "अभिमन्यु"... #MinakshiNatrajan #RajyaSabha #RajyaSabhaElection #Congress #BJP #groundzero #GroundZeroRajasthan
73
मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होते ही दिल्ली में बवाल, चुनाव आयोग के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेस के दिग्गज, सचिन पायलट ने संभाला मोर्चा #RajyaSabha #RajyaSabhaElection #MinakshiNatrajan #MP #groundzero #GroundZeroRajasthan
63