जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार और बिहार राज्य के बीच आज MoU पर हस्ताक्षर किए।
बिहार ने लगभग 96% ग्रामीण परिवारों तक नल से जल कनेक्शन प्रदान कर उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है। अब राज्य का फोकस "हर घर जल" पेयजल योजना को सुदृढ़ बनाए रखने एवं इसके दीर्घकालिक स्थिरता, संचालन एवं अनुरक्षण (O&M) व्यवस्था को मजबूत करने पर केंद्रित होनी चाहिए।
माननीय प्रधानमंत्री श्री
@narendramodi सर के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के मंत्र के अनुरूप यह पहल बिहार के प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक सुरक्षित एवं सतत पेयजल उपलब्ध कराने तथा प्राप्त उपलब्धियों को बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
इस अवसर पर बिहार के माननीय पीएचईडी मंत्री श्री संजय कुमार सिंह जी, राज्य के वरिष्ठ अधिकारीगण, डॉ. राजभूषण चौधरी जी, केंद्रीय राज्य मंत्री, जल शक्ति मंत्रालय, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (DDWS) के सचिव सहित मंत्रालय एवं राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहें।
#JalJeevanMission #HarGharJal #12YearsOfGaribKalyan