Official Account of Samachar Plus 24x7 | जन-गण के मन की आवाज

Joined July 2023
130,265 Photos and videos
Pinned Tweet
BIG ANNOUNCEMENT ! SAMACHARPLUS 24x7 Samacharplus 24x7 अब TATA PLAY पर उपलब्ध अब आपका भरोसेमंद न्यूज चैनल सीधे Tata Play पर भी उपलब्ध अब हमें देखें: Tata Play – Channel No. 1187 Airtel Digital TV – Channel No. 380 Jio TV – Channel No. 4005 हर पल की ताज़ा, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें अब आपके टीवी स्क्रीन पर और भी आसानी से। #Samacharplus24x7 #TATAPLAY #BigAnnouncement #HindiNews #LiveNews #BreakingNews #IndiaNews #viralpost #trendingpost
2
6
926
#जयपुर : घर में काम करने आए मजदूर ने चुराए सोने-चांदी के आभूषण जयपुर के मालवीय नगर थाना क्षेत्र में घर में काम करने आए मजदूर पर चोरी का आरोप लगा है। ए ब्लॉक स्थित मकान से सोने-चांदी के आभूषण और डायमंड चोरी होने का मामला सामने आया है। मकान मालकिन रिजवाना जेहरा ने राहुल नाम के मजदूर के खिलाफ मालवीय नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।#Jaipur #MalviyaNagar #TheftCase #RajasthanNews #Police #JewelleryTheft #JaipurNews #SamacharPlus
1
#जयपुर : मैरिज गार्डन संचालक से रंगदारी मांगने का मामला, एक दर्जन बदमाशों पर FIR जयपुर के आदर्श नगर निवासी सुरेश नरूला ने रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई है। पीड़ित व्यापारी का मानसरोवर में मैरिज गार्डन है, जहां हर बुकिंग पर 5000 रुपए प्रति गज के हिसाब से रुपए देने की मांग की गई। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। मामले की जांच मोती डूंगरी थाने के ASI महेंद्र सिंह कर रहे हैं। #Jaipur #Rangdari #CrimeNews #JaipurPolice #RajasthanNews #FIR #SamacharPlus
3
#जयपुर : खोह नागोरियान अवैध पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड मामला, संचालक याकूब और फिरोज पर 2 और केस दर्ज #Jaipur #KohNagoriyan #FirecrackerFactory #IllegalCrackers #PoliceAction #RajasthanNews #CrimeNews #SamacharPlus
7
#श्रीमाधोपुर (सीकर) : AICC सचिव चिरंजीव राव आज करेंगे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक एआईसीसी सचिव व राजस्थान कांग्रेस के सह प्रभारी चिरंजीव राव आज श्रीमाधोपुर पहुंचेंगे। राव सरस्वती मैरिज गार्डन में कांग्रेसजनों के साथ बैठक करेंगे। कांग्रेस नेता बालेंदु सिंह के नेतृत्व में शाम 4 बजे बैठक आयोजित होगी, जिसमें कई जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। बैठक में चिरंजीव राव कार्यकर्ताओं से संगठन और आगामी रणनीति को लेकर विचार मंथन करेंगे। इस दौरान जिला प्रभारी विशाल जांगिड, सह प्रभारी पीएल प्रजापत और पीसीसी सचिव प्रद्युम्न सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द नारायण घसिया ने इसकी जानकारी दी। #Shrimadhopur #Sikar #ChiranjeevRao #Congress #RajasthanCongress #CongressMeeting #RajasthanNews #SamacharPlus
1
1
12
#मोठपुर (बारां) : अवैध देशी शराब की 25 पेटी के साथ तस्कर गिरफ्तार मोठपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध देशी शराब की 25 पेटी बरामद कर एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी भूरालाल गुर्जर निवासी बांसखेड़ा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कार भी जब्त की है। शनिवार देर रात नाकाबंदी के दौरान थानाप्रभारी देवकरण चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई में थानाप्रभारी देवकरण चौधरी, एएसआई नरपतसिंह, कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह, आमसिंह और देवकुमार शामिल रहे। #Mothpur #Baran #PoliceAction #IllegalLiquor #RajasthanPolice #BaranNews #CrimeNews #SamacharPlus @BaranPolice
8
#जयपुर : नशे के इंजेक्शन से युवक की मौत, दोस्तों पर जबरन नशा कराने का आरोप जयपुर के कानोता थाना इलाके में नशे के इंजेक्शन से युवक की मौत का मामला सामने आया है। जमवारामगढ़ निवासी लेखराज मीणा की मौत के बाद उसके भाई ने दोस्तों पर जबरन नशे का इंजेक्शन लगाने और स्मैक पिलाने का आरोप लगाया है। मामले में सचिन, राकेश और विशाल सहित अन्य के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जिसकी जिम्मेदारी सब इंस्पेक्टर सुमन को सौंपी गई है।#Jaipur #Kanota #DrugCase #RajasthanPolice #CrimeNews #RajasthanNews #SamacharPlus
14
#जयपुर : मौलाना अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी का सम्मान समारोह आयोजित मौलाना अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी की ओर से कायम रतन अवॉर्ड-2026 सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, सांसद राहुल कस्वां, विधायक रफीक खान, अमीन कागजी, पूर्व मंत्री अशोक चांदना और वक्फ बोर्ड चेयरमैन खानूखा बुधवाली सहित कई गणमान्य लोग शिरकत कर रहे हैं।#Jaipur #KayamRatanAward2026 #AshokGehlot #GovindSinghDotasra #RahulKaswan #RafiqKhan #AshokChandna #RajasthanNews #SamacharPlus
1
21
भारत का रूस से बढ़ा तेल आयात, मई में 21% की बढ़ोतरी भारत ने मई महीने में रूस से कच्चे तेल का आयात बढ़ाकर करीब 21% कर दिया, जिससे रूस भारत को तेल सप्लाई करने वाले प्रमुख देशों में शामिल रहा। भारत अब रूस से तेल खरीदने वाला दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश बन गया है। कच्चे तेल की बढ़ती जरूरतों के बीच भारत के कुल तेल आयात में भी मासिक आधार पर करीब 8% की वृद्धि दर्ज की गई। रूस से बढ़ी खरीदारी इसका अहम कारण रही। #Russia #RussianCrudeOil #IndiaRussia #CrudeOil #OilImport #EnergyNews #GlobalNews
10
#जयपुर : नवाब दादा कायम ख़ाँ शहीद दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन जयपुर के कंस्टीट्यूशन क्लब में नवाब दादा कायम ख़ाँ शहीद दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कई गणमान्य लोग शिरकत करेंगे। #Jaipur #KayamKhan #AshokGehlot #GovindSinghDotasra #TikaRamJulie #RajasthanNews #SamacharPlus
1
24
#झालावाड़ : एमपी पुलिस कार्रवाई मामले में थाना प्रभारी सहित 100 लोगों पर FIR के आदेश झालावाड़ जिले के घाटाखेड़ी में 28 जनवरी को हुई एमपी पुलिस की कार्रवाई मामले में नया मोड़ आया है। आगर जिले के थाना प्रभारी सहित करीब 100 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश जारी किए गए हैं। उस समय एमपी पुलिस ने बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ और ड्रग्स निर्माण सामग्री बरामद करने के साथ दो आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया था। मामले में एक आरोपी के पिता ने कार्रवाई को झूठा बताते हुए चौमहला अदालत में परिवाद पेश किया था। अदालत के निर्देश पर झालावाड़ एसपी से जांच कराई गई, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर अदालत ने एफआईआर दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं। #Jhalawar #MPPolice #AgarNews #RajasthanNews #DrugCase #PoliceAction #FIR #SamacharPlus
26
17 जून को G-7 समिट के दौरान PM मोदी और ट्रंप की होगी मुलाकात G-7 समिट के दौरान फ्रांस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच द्विपक्षीय मुलाकात होगी। दोनों नेताओं की वार्ता 17 जून को होगी, जिसमें अहम मुद्दों पर चर्चा की संभावना है। #PMModi #DonaldTrump #G7Summit #IndiaUSRelations #FranceVisit
1
21
#केलवाड़ा (बारां) : खाद-बीज व्यापारियों का शटर डाउन, कंपनियों की नीति का विरोध केलवाड़ा कस्बे सहित क्षेत्र में सभी खाद-बीज व्यापारियों ने आज अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। फर्टिलाइजर कंपनियों द्वारा डीएपी और यूरिया खाद के साथ अटैचमेंट थोपे जाने के विरोध में व्यापारियों ने किसान हित में यह कदम उठाया। व्यापारियों ने शटर डाउन कर कंपनियों की नीति के खिलाफ नाराजगी जताई और समस्या के समाधान की मांग की।#Kelwara #Baran #Fertilizer #DAP #Urea #KisanHit #RajasthanNews #SamacharPlus
18
#दौसा : राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने पीएम मोदी के 12 साल के कार्यकाल की प्रदर्शनी का किया अवलोकन दौसा में राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने सूचना केंद्र में लगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान चतुर्वेदी ने कहा कि ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां काम नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने सबसे अधिक समय जनसेवा को देकर एक कीर्तिमान स्थापित किया है। चतुर्वेदी ने लोगों से अपील की कि वे एक बार प्रदर्शनी जरूर देखें, ताकि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में हुए कार्यों की जानकारी मिल सके। #Dausa #ArunChaturvedi #PMModi #NarendraModi #Vikas #RajasthanNews #BJP #SamacharPlus
14
बंजी जंपिंग बनी मौत की वजह, 21 साल की लड़की की मौत ब्राजील में बंजी जंपिंग के दौरान बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। 21 वर्षीय युवती को बिना सेफ्टी हार्नेस के छलांग लगवा दी गई, जिसके बाद वह खाई में गिर गई और उसकी मौत हो गई। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। #Brazil #BunjeeJumping #ViralVideo #HindiNews #BreakingNews
56
सांचौर:- जहरीला कचरा बना गोवंशों की मौत का कारण, माखुपुरा रोड पर खुले में डाले जा रहे कचरे से 8 गोवंशों की मौत का आरोप… सांचौर नगरपालिका प्रशासन की कथित लापरवाही एक बार फिर सवालों के घेरे में है। नेशनल हाईवे किनारे माखुपुरा रोड क्षेत्र में खुले में डाले जा रहे कचरे के बीच कई मृत गोवंश मिलने से हड़कंप मच गया है। गो-रक्षा दल की बजरंगी टीम जब मौके पर पहुंची तो एक गड्ढे में 6-7 गोवंशों के शव पड़े मिले। यह दर्दनाक दृश्य देखकर टीम सदस्य भावुक हो गए। गो-रक्षकों का आरोप है कि खुले में डाले जा रहे जहरीले कचरे को खाने से लगातार गोवंशों की मौत हो रही है। टीम ने बताया कि पहले भी इस मुद्दे को लेकर विरोध किया गया था, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। गो-रक्षा दल ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि जल्द कचरा निस्तारण की व्यवस्था नहीं की गई तो आमरण अनशन और उग्र आंदोलन किया जाएगा। आखिर कब रुकेगी गोवंशों की मौत? कब होगी खुले में कचरा डालने की समस्या का समाधान? #Sanchore #BreakingNews #CowProtection #SanchoreNews #RajasthanNews #Municipality #GauMata #SocialMediaPost #SamacharPlusNews #JaloreNews #ViralNews #GroundReport
1
1
24
#दौसा : मेहंदीपुर बालाजी पहुंचे DGP राजीव शर्मा, बालाजी महाराज के किए दर्शन दौसा के मेहंदीपुर बालाजी से खबर, पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा मेहंदीपुर बालाजी पहुंचे। DGP ने श्री बालाजी महाराज, भैरव बाबा और प्रेतराज सरकार के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की। मंदिर प्रतिनिधियों ने DGP का रामनामी दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया और महाप्रसादी भेंट की। इस दौरान SP पीयूष दीक्षित, ASP शंकरलाल, CO धर्मराज चौधरी, बालाजी SHO सचिन शर्मा सहित दौसा और करौली के पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। #Dausa #MehandipurBalaji #RajivSharma #DGP #RajasthanPolice #BalajiMaharaj #RajasthanNews #SamacharPlus
27
उत्तराखंड में फैमिली ID की शुरुआत, हर परिवार को यूनिक नंबर उत्तराखंड में ‘देवभूमि फैमिली एक्ट’ लागू, अब हर परिवार को मिलेगी यूनिक फैमिली ID। इसमें परिवार की जानकारी दर्ज होगी, जिससे सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी और फर्जी लाभार्थियों पर रोक लगेगी। खास बात यह है कि परिवार की वरिष्ठ महिला को मुखिया माना जाएगा। #Uttarakhand #PushkarSinghDhami #DevBhoomiFamilyAct #HindiNews #BreakingNews
28
#डेगाना : नवाब कायम खां दिवस पर रक्तदान और प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन आज कायमखानी समाज की ओर से नवाब कायम खां जी के 607वें शहादत दिवस पर रक्तदान और प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। जयपुर, जोधपुर, डीडवाना, चूरू सहित विभिन्न शहरों में कार्यक्रमों का आयोजन होगा। डेगाना शहर और आसपास के गांवों से कायमखानी समाज के लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे।#Degana #KaimkhaniSamaj #NawabKayamKhan #BloodDonation #PratibhaSamman #RajasthanNews #SamacharPlus
39
#सिकराय : राकेश भगोरा ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, लाखों का सोने का पेंडल पुलिस को सौंपा दौसा से बहरावंडा आ रही जीप में सीट के नीचे लाखों रुपए कीमत का सोने का पेंडल मिला। जीप में सवार राकेश भगोरा को यह जेवरात मिला, जिसके बाद उन्होंने यात्रियों से पेंडल के मालिक की तलाश की, लेकिन किसी ने भी उस पर दावा नहीं किया। इसके बाद राकेश भगोरा सिकंदरा थाना क्षेत्र की लाका चौकी पहुंचे और सोने का पेंडल पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने पेंडल को जब्त कर वास्तविक मालिक की तलाश शुरू कर दी है। राकेश भगोरा की ईमानदारी की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है, लोगों ने कहा कि आज भी समाज में ईमानदारी की मिसाल कायम है। #Sikarai #Dausa #RajasthanNews #SikandraPolice #Honesty #GoldPendant #SamacharPlus
56