Filter
Exclude
Time range
-
Near
#केलवाड़ा (बारां) : खाद-बीज व्यापारियों का शटर डाउन, कंपनियों की नीति का विरोध केलवाड़ा कस्बे सहित क्षेत्र में सभी खाद-बीज व्यापारियों ने आज अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। फर्टिलाइजर कंपनियों द्वारा डीएपी और यूरिया खाद के साथ अटैचमेंट थोपे जाने के विरोध में व्यापारियों ने किसान हित में यह कदम उठाया। व्यापारियों ने शटर डाउन कर कंपनियों की नीति के खिलाफ नाराजगी जताई और समस्या के समाधान की मांग की।#Kelwara #Baran #Fertilizer #DAP #Urea #KisanHit #RajasthanNews #SamacharPlus
1
#दौसा : राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने पीएम मोदी के 12 साल के कार्यकाल की प्रदर्शनी का किया अवलोकन दौसा में राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने सूचना केंद्र में लगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान चतुर्वेदी ने कहा कि ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां काम नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने सबसे अधिक समय जनसेवा को देकर एक कीर्तिमान स्थापित किया है। चतुर्वेदी ने लोगों से अपील की कि वे एक बार प्रदर्शनी जरूर देखें, ताकि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में हुए कार्यों की जानकारी मिल सके। #Dausa #ArunChaturvedi #PMModi #NarendraModi #Vikas #RajasthanNews #BJP #SamacharPlus
1
#दौसा : मेहंदीपुर बालाजी पहुंचे DGP राजीव शर्मा, बालाजी महाराज के किए दर्शन दौसा के मेहंदीपुर बालाजी से खबर, पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा मेहंदीपुर बालाजी पहुंचे। DGP ने श्री बालाजी महाराज, भैरव बाबा और प्रेतराज सरकार के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की। मंदिर प्रतिनिधियों ने DGP का रामनामी दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया और महाप्रसादी भेंट की। इस दौरान SP पीयूष दीक्षित, ASP शंकरलाल, CO धर्मराज चौधरी, बालाजी SHO सचिन शर्मा सहित दौसा और करौली के पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। #Dausa #MehandipurBalaji #RajivSharma #DGP #RajasthanPolice #BalajiMaharaj #RajasthanNews #SamacharPlus
15
करौली में लव जिहाद और धर्म परिवर्तन के कुचक्र को कुचल कर गाड़िया लोहारों की बिटिया वापस दिलाने पर उनकी आँखों में जो ख़ुशी के आँसू थे वही मेरे और मेरे साथी साहब सिंह गुर्जर, अमित शुक्ला, ब्रह्मसिंह गुर्जर और हम सनातनियों के लिए सबसे बड़ी पूँजी है। #LoveJihaad #sanatansena #ashokpathak #KarauliNews #SamacharPlus
7
#डेगाना : नवाब कायम खां दिवस पर रक्तदान और प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन आज कायमखानी समाज की ओर से नवाब कायम खां जी के 607वें शहादत दिवस पर रक्तदान और प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। जयपुर, जोधपुर, डीडवाना, चूरू सहित विभिन्न शहरों में कार्यक्रमों का आयोजन होगा। डेगाना शहर और आसपास के गांवों से कायमखानी समाज के लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे।#Degana #KaimkhaniSamaj #NawabKayamKhan #BloodDonation #PratibhaSamman #RajasthanNews #SamacharPlus
31
#सिकराय : राकेश भगोरा ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, लाखों का सोने का पेंडल पुलिस को सौंपा दौसा से बहरावंडा आ रही जीप में सीट के नीचे लाखों रुपए कीमत का सोने का पेंडल मिला। जीप में सवार राकेश भगोरा को यह जेवरात मिला, जिसके बाद उन्होंने यात्रियों से पेंडल के मालिक की तलाश की, लेकिन किसी ने भी उस पर दावा नहीं किया। इसके बाद राकेश भगोरा सिकंदरा थाना क्षेत्र की लाका चौकी पहुंचे और सोने का पेंडल पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने पेंडल को जब्त कर वास्तविक मालिक की तलाश शुरू कर दी है। राकेश भगोरा की ईमानदारी की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है, लोगों ने कहा कि आज भी समाज में ईमानदारी की मिसाल कायम है। #Sikarai #Dausa #RajasthanNews #SikandraPolice #Honesty #GoldPendant #SamacharPlus
48
#खानपुर (झालावाड़) : बिशनखेड़ी में चतुर्भुजनाथ मंदिर भूमि विवाद ने पकड़ा तूल बिशनखेड़ी में चतुर्भुजनाथ मंदिर की 30 बीघा भूमि को लेकर ग्रामीणों और प्रशासन के बीच विवाद बढ़ गया है। राजस्व रिकॉर्ड और अदालती आदेश के बावजूद भूमि सौंपने का ग्रामीणों ने विरोध किया। महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर रास्ता जाम किया था। प्रशासन की समझाइश और मान-मुनव्वल के प्रयास विफल रहे। मौके पर SDM, ASP, DSP समेत कई अधिकारी पहुंचे, लेकिन अतिरिक्त जाब्ते के बावजूद कार्रवाई बिना प्रशासन लौट गया। पुलिस ने 19 महिला-पुरुषों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में पनवाड़ थाने में मामला दर्ज किया है। #Khanpur #Jhalawar #ChaturbhujNathMandir #LandDispute #RajasthanNews #PoliceAction #PanwadThana #SamacharPlus
62
#टोंक : ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर आज टोंक दौरे पर ऊर्जा एवं जिला प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर आज टोंक पहुंचेंगे। मंत्री नागर दोपहर 1 बजे जिला परिषद सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जहां केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को लेकर अपना पक्ष रखेंगे। इसके बाद सूचना केंद्र में आयोजित "12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के" थीम पर आधारित विकास प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। #Tonk #HiralalNagar #RajasthanNews #DevelopmentExhibition #RajasthanGovernment #PressConference #SamacharPlus
45
#धौलपुर : पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम अध्यक्ष केशव सिंह बघेल आज पहुंचेंगे धौलपुर मध्यप्रदेश राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के अध्यक्ष केशव सिंह बघेल आज धौलपुर दौरे पर रहेंगे। गडरपुरा चौराहा स्थित पार्टी कार्यकर्ताओं और सामाजिक बंधुओं से मुलाकात करेंगे। दौरे के दौरान क्षेत्रीय संगठनात्मक गतिविधियों और जनसंपर्क को लेकर चर्चा करेंगे। #Dholpur #KeshavSinghBaghel #RajasthanNews #BJP #JanSampark #PartyWorkers #DholpurNews #SamacharPlus
38
#धौलपुर : जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत आज धौलपुर दौरे पर जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत आज धौलपुर पहुंचेंगे। मंत्री सुबह 9 बजे जयपुर से रवाना होकर दोपहर 2 बजे धौलपुर पहुंचेंगे। धौलपुर प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दोपहर 2:30 बजे प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे, जिसमें केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों, विकास, विश्वास और जनकल्याण योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी और पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। @SureshRawatIN #Dholpur #SureshSinghRawat #RajasthanNews #JalSansadhanMantri #PressConference #BJP #CentralGovernment #SamacharPlus
51
#धौलपुर : छात्रावास में युवक को गोली लगने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी #Dholpur #RajasthanNews #PoliceInvestigation #CrimeNews #StudentNews #DholpurNews #SamacharPlus
31
#खानपुर झालावाड़ : साइबर ठगों ने युवक के खाते से उड़ाए 70 हजार रुपए खानपुर नगर निवासी रविंद्र शर्मा साइबर ठगी का शिकार हो गए। मोबाइल अपडेट होने के बाद अचानक फोन बंद हो गया, दोबारा ऑन करने पर पता चला कि खाते से रकम गायब है। शातिर ठगों ने UPI के जरिए पहले 60 हजार और फिर 10 हजार रुपए निकाल लिए। ठगों ने रकम अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी। पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन 1930 और खानपुर थाने में मामला दर्ज कराया है। @JhalawarPolice #Khanpur #Jhalawar #CyberCrime #CyberFraud #UPIFraud #RajasthanNews #PoliceNews #SamacharPlus
49
#नीमकाथाना : हिंगलाज माता मंदिर से लापता 5 वर्षीय बालक भावेश का नहीं मिला सुराग नीमकाथाना के निमोद स्थित हिंगलाज माता मंदिर में दर्शन करने आए 5 वर्षीय बालक भावेश के लापता होने के मामले में दो दिन बाद भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। आज फिर से बालक की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। पुलिस और प्रशासन की टीम डॉग स्क्वायड और ड्रोन कैमरे की मदद से भावेश को तलाश रही है। बताया जा रहा है कि भावेश परिवार के साथ मंदिर में दर्शन करने आया था, इसी दौरान अचानक वह वहां से लापता हो गया।#NeemKaThana #Nimod #HinglajMataMandir #MissingChild #SearchOperation #RajasthanNews #Police #SamacharPlus @SikarPolice
32
#जयपुर : खोले के हनुमान मंदिर में सियाराम महाराज का 29वां पाटोत्सव, 17 जून से होंगे धार्मिक कार्यक्रम जयपुर के दिल्ली रोड स्थित खोले के हनुमान मंदिर में श्री नरवर आश्रम सेवा समिति प्रन्यास की ओर से सियाराम महाराज का 29वां पाटोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 17 जून से 28 जून तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस दौरान सामूहिक सुंदरकांड पाठ, भजन संकीर्तन एवं बधाई, हरि नाम संकीर्तन, वेद माता गायत्री की पूजा-अर्चना और अन्नपूर्णा माता का पाटोत्सव सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। #Jaipur #KholKeHanumanMandir #SiyaramMaharaj #Pattotsav #DharmikKaryakram #RajasthanNews #SamacharPlus
28
#प्रतापगढ़ : पोस्ट ऑफिस में लगी भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका #Pratapgarh #PostOfficeFire #FireIncident #RajasthanNews #IndiaPost #FireBrigade #BreakingNews #SamacharPlus
31
#खेतड़ी (झुंझुनूं) : AICC सचिव चिरंजीव राव ने ली कांग्रेस की समीक्षा बैठक #Khetri #Jhunjhunu #ChiranjeevRao #Congress #RajasthanCongress #RitaChoudhary #JitendraSingh #RameshKhandelwal #RajasthanNews #SamacharPlus
42
#जयपुर : संविदा नर्सिंग कार्मिक सुसाइड मामले को लेकर महिला चिकित्सालय में प्रदर्शन जयपुर में संविदा नर्सिंग कार्मिक सुसाइड मामले को लेकर नर्सिंग कर्मियों ने महिला चिकित्सालय में गेट मीटिंग की। इसके बाद कार्मिकों ने अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया। संविदा नर्सिंग कर्मियों ने वापस नियुक्ति सहित अन्य मांगों को लेकर विरोध जताया और अपनी मांगें पूरी करने की मांग की। #Jaipur #NursingStaff #ContractNursingStaff #MahilaChikitsalaya #Protest #RajasthanNews #SamacharPlus
4
9
210
#चिड़ावा(झुंझुनूं) : सैनिक एक्सप्रेस की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत चिड़ावा क्षेत्र में नारी के नजदीक दर्दनाक हादसा सामने आया। सैनिक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेन की पटरियों पर शरीर के हिस्से बिखरे मिले। सूचना पर चिड़ावा थाने से एएसआई ओमप्रकाश नरुका, कांस्टेबल विकास और रामकिशन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को चिड़ावा उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और मृतक की पहचान के लिए लोगों से सहयोग की अपील की है। #Chirawa #Jhunjhunu #TrainAccident #SainikExpress #RajasthanNews #PoliceUpdate #SamacharPlus
37
#नीमकाथाना : AICC सचिव चिरंजीव राव आज लेंगे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक एआईसीसी सचिव और राजस्थान सह प्रभारी चिरंजीव राव आज नीमकाथाना पहुंचेंगे। राव महाराजा अग्रसेन भवन में सुबह 10 बजे कांग्रेसजनों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में पीसीसी उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रमेश खंडेलवाल, विधायक सुरेश मोदी सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। चिरंजीव राव कार्यकर्ताओं से संवाद कर आगामी रणनीति और संगठन को लेकर विचार मंथन करेंगे। बैठक में जिला प्रभारी विशाल जांगिड, सह प्रभारी पीएल प्रजापत और पीसीसी सचिव प्रद्युम्न सिंह भी मौजूद रहेंगे। इसकी जानकारी जिला कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद नारायण घसिया ने दी।#NeemKaThana #Congress #ChiranjeevRao #RajasthanCongress #SureshModi #RameshKhandelwal #CongressMeeting #RajasthanNews #SamacharPlus
2
91
#जयपुर : महिला टी20 वर्ल्डकप मुकाबले के साथ भाजपा महिला मोर्चा की पहल आईसीसी महिला टी20 वर्ल्डकप 2026 के ग्रुप चरण के बड़े मुकाबले को लेकर जयपुर में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से विशेष आयोजन किया जाएगा। महिला क्रिकेट मुकाबले का लाइव प्रसारण कर महिला खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया जाएगा। मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़ ने बताया कि कार्यक्रम में क्रिकेट, संवाद और महिला सशक्तिकरण का संगम देखने को मिलेगा। भारत-पाक मुकाबले के साथ पीएम मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों पर युवाओं से संवाद भी किया जाएगा। मैच स्क्रीनिंग के जरिए युवतियों तक जनकल्याण अभियान का संदेश पहुंचाया जाएगा। #Jaipur #WomensT20WorldCup #BJPMahilaMorcha #RakhiRathore #WomenEmpowerment #Cricket #IndiaVsPakistan #RajasthanNews #SamacharPlus
28