विश्व टीबी दिवस पर आइए, टीबी मुक्त भारत के संकल्प को सशक्त करें।
टीबी (क्षय रोग) एक गंभीर लेकिन पूर्णतः उपचार योग्य बीमारी है। समय पर जांच, सही उपचार और जागरूकता से हम इसे जड़ से समाप्त कर सकते हैं।
भारत सरकार “टीबी मुक्त भारत” के लक्ष्य के साथ निरंतर कार्य कर रही है, और इसमें जनभागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।
आइए, हम सब मिलकर टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाएँ, भेदभाव को समाप्त करें और एक स्वस्थ, सशक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।