🚨 चेतावनी: क्या आपका Digital Gold गायब होने वाला है ?
SEBI का वह कड़वा सच जो आपकी नींद उड़ा देगा! 👇
हम सभी ने कभी न कभी Paytm, PhonePe या किसी ऐप पर बस 10 रुपये में सोना ख़रीदा है। स्क्रीन पर चमकता हुआ बैलेंस देखकर हमें लगता है कि हमारा भविष्य सुरक्षित है।
लेकिन रुकिए। 🛑
SEBI ने अब खतरे की घंटी बजा दी है।
बाजार नियामक ने साफ शब्दों में कहा है :
डिजिटल गोल्ड सुरक्षित नहीं है क्योंकि यह हमारे रेगुलेशन नियमों के दायरे में नहीं आता।
इसका मतलब है कि आप एक ऐसे जंगल में निवेश कर रहे हैं जहाँ कोई कानून नहीं चलता।
⚠️ सच्चाई क्या है? The Reality Check
जब आप इन E-Gold खरीदते हैं, तो आप सोना नहीं खरीद रहे, आप एक वादा खरीद रहे हैं। और सेबी के मुताबिक, इसमें काउंटरपार्टी रिस्क है।
सरल भाषा में इसका मतलब :
1️⃣ कोई सुरक्षा कवच नहीं: यह न तो स्टॉक है, न म्यूचुअल फंड। सेबी का निवेशक सुरक्षा कानून यहाँ लागू नहीं होता।
2️⃣ कंपनी डूबी, तो पैसा डूबा: अगर कल वह ऐप या कंपनी बंद हो जाए, तो आपकी जमा-पूंजी को बचाने वाला कोई नहीं होगा। सरकार आपकी मदद नहीं कर पाएगी।
3️⃣ जीरो गारंटी: आपके पास जो Digital Gold है, उसकी फिजिकल डिलीवरी की गारंटी पूरी तरह उस प्राइवेट कंपनी पर निर्भर है, किसी सरकारी संस्था पर नहीं।
📉 सुविधा या बर्बादी ?
क्या मोबाइल पर एक क्लिक की सुविधा के लिए आप अपनी मेहनत की कमाई को दांव पर लगा रहे हैं ?
सेबी का संदेश साफ़ है : निवेशकों को केवल उन्हीं उत्पादों में पैसा लगाना चाहिए जो SEBI द्वारा रेगुलेटेड हैं जैसे SGB या Gold ETFs।
फैसला आपका है। क्या आप हवा में महल बनाएंगे या ठोस जमीन पर निवेश करेंगे ?
💡 इस जानकारी को अपने तक सीमित न रखें।
Repost to save your friend's money. 🔄
🚨 Sebi 🪙 Digital Gold