समाहरणालय बक्सर
(जिला जन संपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 14 जून 2026
आज दिनांक 14 जून 2026 को नई सरकार के गठन के 60 दिन पूर्ण होने के अवसर पर ऊर्जा विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के तहत पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत 1512 करोड़ की लागत से 2.5 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों की छत पर सौर ऊर्जा संयंत्र के अधिष्ठापन का कार्य आरंभ एवं ऊर्जा प्रक्षेत्र की 1278 करोड़ की योजनाओं का कार्य आरंभ/ उद्घाटन/लोकापर्ण माननीय मुख्यमंत्री बिहार, श्री सम्राट चौधरी के द्वारा विद्युत भवन पटना से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया।
बक्सर जिलान्तर्गत वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से माननीय राजपुर विधायक श्री संतोष कुमार निराला, माननीय बक्सर सदर विधायक श्री आनन्द मिश्रा, जिला पदाधिकारी बक्सर श्रीमती साहिला, उप विकास आयुक्त बक्सर श्रीमती निहारिका छवि, विशेष कार्य पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्त्ता, बक्सर, विद्युत कार्यपालक अभियंता बक्सर, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर बक्सर, सभी सहायक विधुत अभियंता बक्सर एवं कनीय विधुत अभियंता, इस कार्यारंभ/उद्घाटन/लोकापर्ण में उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य आम नागरिकों, विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों को स्वच्छ, सस्ती एवं सतत ऊर्जा उपलब्ध कराना है। योजना के अंतर्गत पात्र लाभुकों के घरों की छतों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए जाएंगे, जिससे विद्युत व्यय में कमी आएगी तथा नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा।
यह योजना ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है तथा इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने में भी सहायता मिलेगी। राज्य सरकार एवं ऊर्जा विभाग द्वारा आम जनता तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत बी०पी०एल/कुटीर ज्योति उपभोक्ताओ के छत पर सरकार द्वारा मुफ्त 1.1 किलोवाट सौर संयत्र का अधिष्ठापन किया जायेगा। इस योजनान्तर्गत प्रथम चरण में बिहार 2.5 लाख बी०पी०एल० उपभोक्ताओ को लाभान्वित किया जायेगा।
प्रथम चरण में बक्सर जिले के लिए 4129 बी0पी0एल/कुटीर ज्योति उपभोक्ताओ के छत पर सौर संयत्र लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसको दिनांक 30.11. 2026 तक पूर्ण कर लिया जायेगा।
जिला जन संपर्क कार्यालय
बक्सर।
@IPRDBihar @EnergyBihar