सीमित संसाधन (भूमि) में कृषि के माध्यम से लगातार बढ़ती आबादी का पेट भरना देश के लिए बहुत बड़ी चुनौती है... ऐसे में सरकार और कृषि वैज्ञानिकों का मानना है कि अगर पारंपरिक खेती के साथ तकनीक का इस्तेमाल किया जाए तो सीमित संसाधनों में भी उत्पादन बढ़ाया जा सकता है.
इसीलिए सरकार कृषि तकनीक को बढ़ावा दे रही है. किसानों को सब्सिडी देकर प्रोत्साहित भी कर रही है..
इसी सोच के साथ असम के चिरांग जिले के किसान अकबर अली ने तकनीक का इस्तेमाल करके खेती में जबरदस्त सफलता हासिल की है. दूसरे कामों में असफल होने के बाद अकबर ने ऐपल बेर की खेती करके अपना करियर फिर से शुरू किया..
एप्पल बेर के साथ ड्रैगन फ्रूट और दूसरी फलों की खेती से उन्होंने 1.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है.. ड्रिप इरीगेशन, high density farming और intercropping जैसी उन्नत तकनीकों का लाभ उठाकर अकबर ने एक फलता-फूलता व्यवसाय खड़ा कर लिया है और वे देश भर के अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बन गए हैं..
देखिए ऐपल बेर की खेती, लागत, मुनाफा सब -
youtu.be/w8KwjknY7aI?si=Yx9f…
#NewsPotli #AssamFirst #farming #dripirrigation #dragonfruit #appleber #kisan #agritech #agribusiness