आज दिनांक 14.02.2026 को राज्य परियोजना के निर्देशानुसार फरवरी माह के द्वितीय शनिवार को पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय भदाहूं, धानापुर, चंदौली में मध्यांतर उपरांत पी०बी०एल० (Project Based Learning) / बैगलेस डे मेला का सफल आयोजन किया गया।
मेले में विद्यार्थियों द्वारा स्वयं निर्मित लघु प्रोजेक्ट, चार्ट एवं पोस्टर का आकर्षक प्रदर्शन किया गया। बच्चों ने अपने-अपने प्रोजेक्ट के उद्देश्य, प्रक्रिया एवं निष्कर्ष से संबंधित समस्त जानकारियाँ उपस्थित धानापुर ए०आर०पी० श्री जितेंद्र जी के समक्ष आत्मविश्वासपूर्वक प्रस्तुत कीं।
कार्यक्रम के दौरान कुछ अभिभावकों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने बच्चों के नवाचारी प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे शैक्षिक एवं रचनात्मक आयोजनों के निरंतर संचालन की अपेक्षा व्यक्त की।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती मराछी देवी ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
#BaglessDay #PMShriSchool #SamagraShiksha #NIPUNBharat
@dmchandauli @bsa_sachin @basicshiksha_up