आज भोपाल में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री
@narendramodi जी के नेतृत्व में विश्वास, विकास और जनकल्याण के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मीडिया साथियों से संवाद किया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री
@DrMohanYadav51 जी,
@BJP4MP के माननीय अध्यक्ष श्री
@Hkhandelwal1964 जी, भाजपा मध्यप्रदेश प्रभारी डॉ.
@bjpdrmahendra जी एवं पत्रकार बंधुओं की उपस्थिति रही।
आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में बीते 12 वर्षों की यात्रा देश के हर वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ने, सेवा और सुशासन के संकल्प को मजबूत करने की यात्रा रही है। अंत्योदय की भावना के साथ गरीब, किसान, महिला और युवा को केंद्र में रखकर आवास योजना, उज्जवला योजना, जनधन योजना, लखपति दीदी, PM किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत योजना, Startup India जैसे अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं।
श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के दिखाए मार्ग और प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने विकास की नई सोच, नई गति और नई दिशा के साथ एक नई लकीर खींची है। मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति और जनहित को लेकर समर्पण ने देशवासियों के मन में विश्वास को और मजबूत किया है।
आज नए भारत की बेटियां Technology, STEM Education, नवाचार और हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परिचय दे रही हैं। Women-Led Development की भावना के साथ नारी शक्ति अब केवल सहभागी नहीं, देश की प्रगति की अग्रणी शक्ति बन रही है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके लिए प्रयास के मंत्र के साथ भारत आज आत्मविश्वास के साथ
#ViksitBharat 2047 के संकल्प को साकार करने की ओर बढ़ रहा है।
#LongestServingElectedPMModi #12YearsOfSeva