नमस्कार साथियों,
आज हम आपसे दिल से एक अपील कर रहे हैं — दो ऐसे परिवार, जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, आपकी मदद की आस में हैं।
1. रानी देवी प्रजापति, निवासी प्रतापगढ़ —
एक माँ, जिनकी गोद में तीन बेटियाँ और एक बेटा है। उनके पति मेहनत-मज़दूरी कर किसी तरह परिवार का पेट पालते हैं। अब कैंसर की भयावह बीमारी ने इस परिवार की खुशियाँ छीन ली हैं।
रीना देवी का इलाज प्रयागराज में चल रहा है, लेकिन आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद कोई सहायता नहीं मिल रही है।
संपर्क: विनोद प्रजापति – 97021 54899
2. गोपाल प्रजापति, निवासी जौनपुर —
एक बुज़ुर्ग पिता, जिनके सपनों का सहारा उनका बेटा है, जो ख़ुद लेबर का काम कर किसी तरह गुज़ारा करता है।
आज उनके इलाज का बोझ इस बेटे के कंधों पर है, लेकिन आर्थिक हालात बहुत ही खराब हैं।
इलाज खारघर, मुंबई में चल रहा है, पर यहाँ भी आयुष्मान कार्ड से कोई लाभ नहीं मिल पा रहा।
संपर्क: आशीष प्रजापति – 89578 93414
दोनों ही परिवार बेबसी और आर्थिक तंगी के अंधेरे में डूबे हुए हैं।
आपका छोटा सा सहयोग, इनका जीवन रौशन कर सकता है।
कृपया आगे आइए, इंसानियत के नाते इनकी मदद कीजिए।
शायद आपकी मदद उनके लिए एक नई ज़िंदगी बन जाए।
“एक दीया जलाएं — उम्मीद का, जीवन का।”
धन्यवाद।