Filter
Exclude
Time range
-
Near
खुला पत्र: जोधपुर के जनप्रतिनिधियों (MP/MLA) और इंजीनियरों के नाम विषय: जोधपुर को 'अंडरपास' के नाम पर मौत के गड्ढे मत दीजिये – हमें 'फ्लाइओवर' चाहिये! माननीय @BhajanlalBjp जी, @KumariDiya जी, और जोधपुर के सांसद @gssjodhpur जी, जोधपुर की भौगोलिक स्थिति (High Ground Water Level) को नजरअंदाज करके आप जो बजट घोषणाएं कर रहे हैं, वो जनता की सुविधा के लिए नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार (Corruption) की भेंट चढ़ने वाली योजनाएं लग रही हैं। 1. गांधी मैदान का सबक क्यों भूल गए? गांधी मैदान में करोड़ों की लागत से बनी 'अंडरग्राउंड पार्किंग' आज भूजल भराव के कारण सफेद हाथी बन चुकी है। जब वहां पानी नहीं रुक रहा, तो भाटी चौराहे और जलजोग चौराहे पर अंडरपास कैसे कामयाब होगा? क्या आप जनता का पैसा फिर से पानी में डुबाना चाहते हैं? 2. एयरपोर्ट रनवे और JDA बिल्डिंग का हाल: जोधपुर एयरपोर्ट का रनवे भूजल के कारण कमजोर हो रहा है और उसे मेजर रिपेयर की जरूरत पड़ रही है। खुद JDA की नई बिल्डिंग की लिफ्ट्स पानी भरने के कारण काम नहीं करतीं। जब सरकारी विभाग अपनी बिल्डिंग नहीं बचा पा रहे, तो सड़कों के नीचे अंडरपास बनाकर आप जनता की जान जोखिम में क्यों डाल रहे हैं? 3. लूनी से राजाराम संस्थान: फुट ओवरब्रिज (FOB) एक मज़ाक है! लूनी पंचायत समिति से राजाराम शिक्षण संस्थान तक जिस तरह का ट्रैफिक और आबादी का दबाव है, वहां फुट ओवरब्रिज केवल कागजी खानापूर्ति है। वहां 'फ्लाइओवर' (Flyover) ही एकमात्र समाधान है। FOB के नाम पर बजट ठिकाने लगाने के बजाय, विजनरी इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम कीजिये। 4. भ्रष्टाचार या विकास? इंजीनियरों और नेताओं की यह मिलीभगत बंद होनी चाहिए। अंडरपास और FOB में कम लागत दिखाकर बाद में 'मेंटेनेंस' के नाम पर जेबें भरना बंद करें। जोधपुर को सिग्नल फ्री एलिवेटेड रोड्स और फ्लाइओवर्स की जरूरत है, न कि ऐसे अंडरपास की जो मानसून की पहली बारिश में ही लोगों की जान ले लें। सीधा सवाल: क्या हमारे सांसद और विधायक सच में जनता को राहत देना चाहते हैं, या सिर्फ टेंडर निकालकर अपना 'हिस्सा' फिक्स करना चाहते हैं? जोधपुर की जनता अब चुप नहीं रहेगी। हमें जानलेवा अंडरपास नहीं, सुरक्षित फ्लाइओवर चाहिए! #SaveJodhpur #JodhpurInfrastructure #CorruptionInDevelopment #FlyoverNotUnderpass #JodhpurBudget2026 @PMOIndia @Nitin_Gadkari @BJP4Rajasthan @narendramodi @GouravVallabh @khuchrep
3
26
#Lucknow मोहनलालगंज नगर पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर हो रही धांधली विकास कार्यों में भ्रष्टाचार के जरिए ठेकेदार गर्म कर रहे अपनी जेब शौचालय के बाद अब नाली निर्माण किया जा पीली ईटों का किया इस्तेमाल पीली ईटों के साथ ही डस्ट से कि जा रहा नाली निर्माण का कार्य मोहनलालगंज नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 9 गौरा गांव में बन रही है नाली सभासद हिमांशु सिंह ने नाली निर्माण में की जा रही धांधली की शिकायत समाधान दिवस में की न अध्यक्ष दे रहे ध्यान न ही अधिशाषी अधिकारी ले रही संज्ञान @AdminLKO @lkopolice #CorruptionInDevelopment #ContractorScam #PoorConstruction #FakeDevelopment #PublicMoneyMisuse #MunicipalNegligence #DrainageScam #Ward9Gaura #YellowBricksIssue #AccountabilityDemanded
1
147