हांसी के चानौत गांव में पेयजल आपूर्ति को लेकर ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन कई दिनों से लगातार जारी है. ग्रामीणों के प्रदर्शन को लेकर आज हांसी से भाजपा विधायक विनोद भयाना मीडिया से रूबरू हुए, और खुलकर अपनी बात रखते हुए कहा कि चानौत गांव को शहरी लाइन से पानी नहीं देंगे. विधायक ने कहा कि, चानौत गांव के ग्रामीण जिद पर अड़े बैठे है कि हमें पानी शहरी लाइन से ही चाहिए. लेकिन ऐसा हो नहीं सकता. हम शहरी लाइन को बीच में पेंचर नहीं कर सकते. अगर ऐसा किया तो शहर में पानी जा ही नहीं पाएगा. हम चानौत गांव को अलग से लाइन बिछाकर पानी देने को तैयार हैं. हर सुविधा देने को राजी हैं, लेकिन ग्रामीण राजनीति का शिकार हो रहे हैं.
#Hansi #ChanautVillage #VinodBhayana #DrinkingWaterProblem @BJP4Haryana #Haryana