महिला सशक्तिकरण की दिशा में बिहार सरकार ने एक और ठोस कदम बढ़ाया है। राज्य के 8 प्रमुख जिलों पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया, दरभंगा, पूर्णिया, छपरा और औरंगाबाद में महिला ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल खोले जाएंगे। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद महिलाओं को सीधे रोजगार से जोड़ा जाएगा, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी। यह पहल महिलाओं को नए क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर देगी और प्रदेश में समानता एवं सशक्तिकरण को नई दिशा मिलेगी।
#WomenEmpowerment #DriveForChange