लखनऊ, 18 फ़रवरी 2026 | हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा प्राथमिक विद्यालय, चिनहट-1, लखनऊ में एक प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर ट्रस्ट के स्वयंसेवकों—दिशा त्रिपाठी, देवशी सिंह, दृष्टि, संचिता एवं शिवांशी (बी.ए. (ऑनर्स) अंग्रेज़ी, एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ बिहेवियरल एंड एलाइड साइंसेज़)—ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए एक विशेष जागरूकता एवं नैतिक शिक्षा सत्र आयोजित किया ।
इस सत्र में स्वयंसेवकों ने विद्यार्थियों को दया, सहानुभूति, ईमानदारी, टीमवर्क एवं सम्मान जैसे मानवीय मूल्यों के बारे में सरल, रोचक एवं प्रभावशाली ढंग से समझाया । इन मूल्यों को कहानियों, उदाहरणों एवं संवादात्मक गतिविधियों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया, जिससे विद्यार्थी पूरे समय उत्साहपूर्वक जुड़े रहे और सक्रिय रूप से सहभागिता करते रहे ।
कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि विद्यार्थियों ने बड़े ध्यान एवं रुचि के साथ सत्र में भाग लिया, प्रश्नों के उत्तर दिए तथा अपने विचार भी साझा किए । इससे उनके भीतर आत्मविश्वास, सकारात्मक दृष्टिकोण एवं नैतिक जागरूकता का विकास हुआ ।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, सकारात्मक सोच, अनुशासन, सहानुभूति, सम्मान तथा सामाजिक जिम्मेदारी की भावना का विकास करना था । साथ ही उन्हें जीवन में अच्छे संस्कार, सहयोग की भावना एवं सही व्यवहार के महत्व के प्रति जागरूक करना भी इस कार्यक्रम का प्रमुख लक्ष्य रहा ।
यह आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ, जिसने उनके व्यक्तित्व निर्माण, अच्छे संस्कारों के विकास तथा सामाजिक मूल्यों की समझ को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।
#HumanValues #MoralValues #StudentDevelopment #CharacterBuilding #PositiveThinking #Empathy #Respect #Teamwork #EducationalProgram #HolisticDevelopment
#NarendraModi #PMOIndia
#YogiAdityanath #UPCM
#PrathmikVidyalayaChinhat
#AmityUniversity #AmityInstituteOfBehaviouralAndAlliedSciences
#DishaTripathi #DevshiSingh
#Drishti #Sanchita #Sivanshi
#HelpUTrust #HelpUEducationalandCharitableTrust
#KiranAgarwal #DrRupalAgarwal #HarshVardhanAgarwal
#Followers #Highlight #Topfans
helputrust.org