#एलडीए, शहीद पथ पर
#लुलु मॉल के पास स्काई वॉक (फुट ओवरब्रिज) बनायेगा। 100 मीटर लंबा व 5 मीटर चौड़ा यह फुट ओवरब्रिज नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन देगा। अपनी आईकॉनिक डिजाइन के साथ एक बेहतरीन अर्बन स्पेस के रूप में सामने आएगा।
#लखनऊ विकास प्राधिकरण ने पी.पी.पी. मोड पर फुट ओवरब्रिज के निर्माण के लिए एक निजी कंपनी के साथ करार किया है। इसके निर्माण में लगभग 18 करोड़ रूपये की लागत आएगी, जिसका पूरा खर्च कंपनी द्वारा किया जाएगा।
एलडीए उपाध्यक्ष
#प्रथमेश कुमार की अध्यक्षता में आज हुई एक अहम बैठक में परियोजना का प्रेजेंटेशन दिया गया। जिसमें फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए हरी झंडी दे दी गयी है।
फुट ओवरब्रिज से शहीद पथ जैसे व्यस्त मार्ग पर पैदल यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं बाधारहित आवागमन उपलब्ध होगा।
इस परियोजना के तहत ग्राउंड फ्लोर पर लगभग 1200 वर्गमीटर क्षेत्रफल में आकर्षक ग्रीन एरिया विकसित किया जाएगा। जिसमें कियोस्क, सार्वजनिक उपयोग के लिए इंटरैक्टिव स्पेस, टॉयलेट तथा पार्किंग की सुविधा होगी।
फुट ओवरब्रिज की डिजाइन में सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी गयी है। इसमें एंटी-स्किड फ्लोरिंग, मजबूत रेलिंग, सीसीटीवी निगरानी, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, स्पष्ट साइनेज, अग्निरोधी विद्युत फिटिंग तथा भूकंपरोधी डिजाइन का प्रावधान किया गया है।
फुट ओवरब्रिज के निर्माण के दौरान ट्रैफिक में रूकावट न आए। इसके लिए चरणबद्ध निर्माण पद्धति अपनायी जाएगी। इसके अंतर्गत आवश्यकता अनुसार अस्थायी डायवर्जन, बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेतक, ट्रैफिक मार्शल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। ट्रैफिक पुलिस एवं अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करके यातायात संचालन को सुचारु बनाए रखा जाएगा।
@UPCMOffice
#LDA #LucknowDevelopmentAuthority #ShaheedPath #LuluMall #FootOverbridge @UPGovt @InfoDeptUP