स्कूल शिक्षा एवं भाषा विभाग के शासन सचिव श्री कृष्ण कुणाल ने शनिवार को शिक्षा संकुल सभागार में आयोजित बैठक में राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टर्स समिट के दौरान किए गए MoU को धरातल पर लाने और वास्तविक परियोजनाओं में बदलने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि निवेशक अपने-अपने क्षेत्रों में किए गए वादों को समय पर पूरा करें, ताकि इन परियोजनाओं का लाभ आम जनता को मिल सके।
राज्य परियोजना निदेशक एवं आयुक्त श्री अविचल चतुर्वेदी ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में निवेश न केवल राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सहायक होगा, बल्कि युवाओं को बेहतर अवसर भी प्रदान करेगा।
इस अवसर पर निदेशक माध्यमिक शिक्षा श्री आशीष मोदी, निदेशक प्रारंभिक शिक्षा श्री सीताराम जाट, अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक डॉ. रौनक बैरागी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
@EduMinOfIndia@ncert@madandilawar@RajGovOfficial#RisingRajasthan#EducationForDevelopment#InvestInEducation#YouthOpportunities#TransformingRajasthan#EducationMatters#SkillForFuture#PublicPrivatePartnership#BetterTomorrow#MoUImplementation