CBSE बोर्ड के परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल एजुकेशन पॉलिसी की गाइडलाइन के अनुसार CBSE ने 10 वीं और 12 वीं छात्रों की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए practice पेपर लॉन्च कर दिया है। जिसमें छात्रों और अभिभावकों के लिए सूचना जारी करते हुए बताया गया है कि छात्र सीबीएसई की official वेबसाइट
cbseacademic.nic.in से practice पेपर डाउनलोड कर सकते है, ये बिलकुल फ्री होने के साथ-साथ हर साल UPDATE होते रहेंगे। बोर्ड ने नोटिस में यह भी बताया है कि उन्होंने यह पेपर्स किसी भी प्राइवेट और सरकारी संगठन के सहयोग के लिए नहीं बनाया है , ये पेपर खुद board ने ही DEVELOP किये है, ताकि बच्चो को परीक्षा के PATTERN के बारे में पता चल सके और उनकी तैयारी पूरी अच्छे से हो पाए। इस के साथ हि छात्रों कि higher order thinking skills पर आधारित प्रश्नों से निपटने में सुविधा हो और subjects की basic understanding को बढ़ने में मदद मिल सके।
#cbse #boardexams #2024
#February #students #practicepaper #pattern