धाराशिव के तांडा गांव में भारी पानी की किल्लत, आधे घंटे पानी से ग्रामीण परेशान
महारष्ट्र के धाराशिव जिले के तांडा गांव में पेयजल का भीषण संकट गहरा गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें केवल आधे घंटे ही पानी की आपूर्ति की जा रही है, जिसके कारण लोग सालों से बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। इस गंभीर पेयजल समस्या पर प्रशासन पूरी तरह से बेपरवाह और उदासीन बना हुआ है।
#dharashiv#maharashtra#watercrisis#tandavillage#ruralproblems#drinkingwaterissue#governmentapathy#groundreport#aajkikhabar
#चित्रकूट :- मानिकपुर क्षेत्र के ग्राम गढ़चपा निवासी अनुसूचित जाति के गरीब किसान रामदास पुत्र खूटीया छह महीने से विद्युत कनेक्शन के लिए विभागीय चक्कर काट रहे हैं। जून 2025 में नए बोरिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के बावजूद अब तक उन्हें बिजली का कनेक्शन नहीं मिल सका है। किसान का आरोप है कि बिजली विभाग के अधिकारी बिना रिश्वत काम नहीं कर रहे हैं और घूस न देने पर उनकी फाइल ठंडे बस्ते में डाल दी गई है।
रामदास का कहना है कि वह मजदूरी कर किसी तरह अपने खेत की सिंचाई के लिए बोरिंग कराए थे, लेकिन बिजली कनेक्शन न मिलने से खेती प्रभावित हो रही है। किसान ने जिला प्रशासन और विभागीय अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।
@UPPCLLKO@ChitrakootDm#Chitrakoot#Manikpur#FarmerIssue#ElectricityConnection#Corruption#SCFarmer#RuralProblems#UPNews#Administration#JusticeForFarmers
#फतेहाबाद : निबोहरा क्षेत्र के प्रतापपुरा नीचाखेड़ा गांव में आज़ादी के 78 साल बाद भी सड़क का निर्माण न होने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। गर्भवती पूजा देवी को अचानक प्रसव पीड़ा हुई तो परिजन एंबुलेंस बुलाने के बावजूद सड़क न होने से मजबूर हो गए और चारपाई पर उठाकर महिला को 500 मीटर दूर खड़ी एंबुलेंस तक पहुंचाया। गांव के करीब 40 घरों और 250 की आबादी सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं से आज भी वंचित है। अन्य गर्भवती महिलाएं भी समय पर इलाज से महरूम हैं। बरसात के दिनों में हालात और बिगड़ जाते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि अगर जल्द सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो वे सामूहिक पलायन करेंगे।
#Fatehabad#NoRoadSinceIndependence#PregnantWoman#HealthcareCrisis#RuralProblems#GovernmentNegligence#India78Years#VillageProtest#MigrationWarning