पर्यावरण दिवस के अवसर पर कल 5 जून को नागौर की राजकीय महाविद्यालय में आयोजित “खेजड़ी पौधारोपण” कार्यक्रम में सम्मिलित होकर युवा शक्ति के साथ पौधारोपण करने का सौभाग्य मिलेगा।
माननीय प्रधानमंत्री श्री
@narendramodi जी के आह्वान "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत आइए, हम सब पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लें और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, हरित एवं समृद्ध भविष्य हेतु खेजड़ी का एक पौधा अवश्य लगाएं।
खेजड़ी राजस्थान की पहचान और मरुधरा की जीवनरेखा है। यह वृक्ष कम पानी में भी फलता-फूलता है तथा मिट्टी, पर्यावरण और जैव विविधता के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। खेजड़ी केवल हरियाली का प्रतीक नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, प्रकृति और धार्मिक मान्यता का प्रतीक है।
“खेजड़ी पौधारोपण कार्यक्रम”
दिनांक : 5 जून 2026, प्रातः 10:00 बजे।
स्थान : बलदेवराम मिर्धा राजकीय महाविद्यालय, नागौर।