आज जन भवन, लखनऊ में ‘विश्व नवकार महामंत्र दिवस’ के पावन अवसर पर आयोजित भव्य एवं दिव्य कार्यक्रम में सहभागिता का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
यह अत्यंत गौरव का विषय है कि आज 108 देशों में लाखों-करोड़ों श्रद्धालु एक साथ नवकार महामंत्र का जाप कर वैश्विक एकता, शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संदेश दे रहे हैं। यह केवल एक मंत्र नहीं, बल्कि समरसता, सद्भाव और मानवता के उत्कर्ष का सशक्त प्रतीक है।
नवकार महामंत्र की सामूहिक गूंज ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक चेतना से ओतप्रोत कर दिया, जो हम सभी को आत्मकल्याण के साथ-साथ विश्वकल्याण के मार्ग पर अग्रसर होने की प्रेरणा देती है।
इस गरिमामयी अवसर पर महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी, मा० विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना जी, मा० उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी, प्रांत प्रचारक आदरणीय श्री कौशल जी भाई साहब , राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र कार्यवाह (पूर्वी उत्तर प्रदेश) डॉ. वीरेंद्र जायसवाल जी, श्री अंशुल विद्यार्थी जी, माननीय सदस्य विधान परिषद श्री महेंद्र सिंह जी सहित अनेक गणमान्यजनों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी भव्य, दिव्य एवं प्रेरणादायी बना दिया।
ऐसे आध्यात्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और राष्ट्र को एक नई दिशा एवं शक्ति प्रदान करते हैं।
#NavkarMantraDay #SpiritualUnity #Lucknow #SanatanValues #CulturalHeritage #GlobalPeace #SpiritualIndia #UttarPradesh