राजस्थान की राजधानी जयपुर में हरिदेव जोशी यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में उस वक्त असहज स्थिति बन गई, जब एक छात्रा ने मंच पर ही उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा से डिग्री लेते हुए तंज कस दिया। छात्रा ने भरे मंच से कहा, “बेइज्जती करके इज्जत देने का बहुत-बहुत शुक्रिया।” हालांकि यह टिप्पणी डिप्टी सीएम के लिए नहीं, बल्कि मंच पर मौजूद कुलगुरु के सामने यूनिवर्सिटी प्रशासन पर कटाक्ष के तौर पर की गई थी। इस बयान ने समारोह में मौजूद सभी लोगों को चौंका दिया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वही अब इस वीडियो पर सफाई देते हुए छात्रा ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो डाली है।
#Jaipur #Rajasthan #UniversityConvocation #StudentStatement #ViralVideo #ATReel #AajTakSocial