पटना | “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” अभियान के तहत युवा संगम के छठे चरण में पंजाब से आए प्रतिनिधियों के लिए आज IIT पटना में स्वागत सह ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बिहार के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार मुख्य अतिथियों में शामिल हुए। IIT पटना के सीनेट हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में डीजीपी विनय कुमार ने युवाओं को संबोधित करते हुए अपने प्रशासनिक और जीवन के अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम में IIT पटना के निदेशक प्रोफेसर टी. एन. सिंह और विधायक सुरेंद्र मेहता भी मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि युवा संगम कार्यक्रम देश के विभिन्न राज्यों के युवाओं को एक-दूसरे की संस्कृति, परंपरा और विकास मॉडल को समझने का अवसर प्रदान करता है।
इस अवसर पर पंजाब से आए प्रतिनिधियों का स्वागत किया गया और उन्हें बिहार की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक विरासत से अवगत कराया गया।
रिपोर्ट-
@Aashishbihar
#YuvaSangam #IITPatna #EkBharatShreshthaBharat #BiharNews #YouthProgram