“𝗟𝗮𝘂𝗻𝗱𝗿𝘆 𝗦𝗼𝗮𝗽 और 𝗧𝗼𝗶𝗹𝗲𝘁 𝗦𝗼𝗮𝗽
एक जैसे नहीं होते।
इसलिए GST Rate भी एक जैसा नहीं होता।”
● ● ●
⭐ आज की बात!
नमस्ते दोस्त 🙏
हम में से बहुत कम लोगों को
Toilet Soap और Laundry Soap
के बीच का फर्क मालूम होता होगा।
आम बोलचाल की भाषा में कहें तो—
Toilet Soap वह साबुन है,
जो हम नहाने के समय इस्तेमाल करते हैं।
जबकि Laundry Soap वह साबुन है,
जो कपड़ा धोने के लिए इस्तेमाल होता है।
कहने को तो दोनों “soap” ही हैं।
लेकिन GST में कहानी इतनी simple नहीं है।
अलग-अलग तरह के साबुन पर
GST Rate भी अलग-अलग हो सकता है।
जैसे Toilet Soap अगर हाथ में पकड़ने वाली
ठोस टिकिया के रूप में है,
तो उसे bars, cakes, moulded pieces
or shapes कहा जा सकता है।
ऐसे Toilet Soap पर GST Rate 5% है।
लेकिन Liquid Hand Wash, Body Wash,
Shower Gel, Face Wash, Liquid Bath Soap
पर GST Rate 18% है।
अब सवाल आया—
अगर Laundry Soap भी टिकिया form में है,
तो क्या उसे Toilet Soap माना जाएगा?
और उस पर GST Rate क्या लगेगा?
यही सवाल Swadeshi Soap Industries
के मामले में उठा।
● ● ●
⭐ पहले 𝗧𝗙𝗠 का गणित समझिए
जब आप soap खरीदने जाते हैं,
तो wrapper पर कई बार लिखा होता है—
TFM 60%
TFM 70%
TFM 76%
अब सवाल है—
TFM होता क्या है?
TFM का मतलब है—
Total Fatty Matter.
Simple भाषा में कहें तो
soap में fatty matter की quantity को
TFM कहा जाता है।
Generally, Toilet Soap में TFM
ज्यादा होता है।
इसी वजह से लोग मानते हैं कि
higher TFM वाला soap
skin पर comparatively better feel दे सकता है।
लेकिन एक बात याद रखिए—
Skin के लिए soap अच्छा है या नहीं,
यह सिर्फ TFM से decide नहीं होगा।
Skin type, perfume, chemicals, pH
और personal suitability भी matter करते हैं।
इसलिए आम आदमी के लिए learning यह है—
Soap खरीदते समय
सिर्फ brand मत देखिए।
Label पढ़िए।
Product का use समझिए।
TFM भी देखिए।
और अपनी skin के हिसाब से product choose कीजिए।
● ● ●
⭐ West Bengal AAR का फैसला: पूरा मामला क्या था?
Applicant ने कहा—
हमारे Laundry Soap में TFM 62% है।
Toilet Soap के BIS standard में भी
60% TFM वाली category है।
लोग इससे नहाते भी हैं।
इसलिए इसे Toilet Soap माना जाए
और 5% GST लगे।
सुनने में यह लॉजिकल लग सकता है,
लेकिन Authority ने इसे स्वीकार नहीं किया।
AAR ने बहुत practical बात कही—
“अगर घर का कोई सदस्य गलती से
या अपनी आदत की वजह से
Laundry Soap से नहा लेता है,
तो उससे Laundry Soap, Toilet Soap नहीं बन जाता।”
Personal habit से
GST Classification तय नहीं होती।
Product market में Laundry Soap
के रूप में बेचा जा रहा था।
Packing भी वही बता रही थी।
AAR ने माना कि
Laundry Soap, जो 500 grams से कम है,
𝗛𝗦𝗡 34011942 में आएगा।
और rate होगा—
✅ 9% CGST
✅ 9% SGST
यानी total 18% GST.
5% नहीं।
यानी बात साफ है—
हर soap पर same GST Rate नहीं लगेगा।
● ● ●
⭐ Business के लिए Checklist
अगर आप soap, detergent,
cleaning product या FMCG item बेचते हैं,
तो GST Rate को लेकर
लापरवाही मत कीजिए।
💧सभी तरह के साबुन का HSN 3401 हो सकता है,
लेकिन GST Rate अलग-अलग हो सकता है।
💧Bill में product description
सही और clear लिखिए।
💧Customer अगर bill मांगता है,
तो bill देना ही होगा।
💧सिर्फ product देखकर rate मत लगाइए।
Product identity और use भी समझिए।
● ● ●
⭐ Professional के लिए बड़ी learning
इस ruling में professional के लिए
सबसे बड़ा message यह है—
Classification कोई fixed formula नहीं है।
यह open mind से करना पड़ता है।
🧼कभी product label important होगा।
🧼कभी actual use important होगा।
🧼कभी market identity important होगी।
🧼कभी tariff entry matter करेगी।
🧼कभी technical composition भी देखना पड़ेगा।
और कभी-कभी
इन सबको साथ में पढ़ना पड़ेगा।
यही इस ruling में हुआ।
Applicant ने TFM पर जोर दिया।
लेकिन AAR ने कहा—
सिर्फ एक technical parameter देखकर
classification final नहीं किया जा सकता।
Product को scientifically, commercially
और legally तीनों angle से देखना होगा।
सच कहें तो—
GST classification
rocket science से कम complicated नहीं है।
● ● ●
⭐ चलते-चलते
याद रखिए दोस्त—
GST में rate कम लगाना
हमेशा saving नहीं होता।
कभी-कभी वही
future liability बन जाता है।
आज 5% लगाकर
business को सस्ता लग सकता है।
लेकिन कल अगर Department बोले—
“यह Toilet Soap नहीं,
Laundry Soap था”
तो difference tax, interest
और penalty का risk
सीधा business पर आ सकता है।
इसलिए GST में
classification guesswork नहीं है।
🧼यह documentation,
🧼product identity,
🧼technical understanding
🧼और legal interpretation—
चारों का काम है।
⭐ 𝗖𝗶𝘁𝗮𝘁𝗶𝗼𝗻
❗ 𝗦𝘄𝗮𝗱𝗲𝘀𝗵𝗶 𝗦𝗼𝗮𝗽 𝗜𝗻𝗱𝘂𝘀𝘁𝗿𝗶𝗲𝘀
❗ West Bengal Authority for Advance Ruling
❗ Order No. 01/WBAAR/2026-27
❗ Dated: 25/05/2026
● ● ●
✍️ पोस्ट लिखने वाले:
𝗖𝗔 𝗩𝗶𝗸𝗮𝘀𝗵 𝗗𝗵𝗮𝗻𝗮𝗻𝗶𝗮 | 𝗚𝗦𝗧 𝗗𝗢𝗦𝗧
India’s most relatable tax storyteller
● ● ●
⚠️ 𝗗𝗶𝘀𝗰𝗹𝗮𝗶𝗺𝗲𝗿
❗ यह पोस्ट केवल सामान्य जागरूकता के लिए है।
❗ समझाने हेतु रचनात्मक शैली अपनाई गई है।
❗ इस पोस्ट के आधार पर कोई टैक्स / लीगल / बिज़नेस डिसिशन न लें।
❗ हमेशा अपने कंसलटेंट या लीगल एडवाइजर से सलाह लें।
● ● ●
#GST #GSTDOST #VikashDhanania #ToiletSoap #LaundrySoap #GSTRate #HSNClassification