आज प्रोजेक्ट भवन, रांची में क्रिस्प के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य एवं भारत सरकार के पूर्व सचिव श्री एन.एन. सिन्हा जी तथा श्री आर. सुब्रमण्यम जी से सौजन्य भेंट हुई।
बैठक के दौरान झारखंड के विकास में क्रिस्प की रचनात्मक भूमिका, परस्पर सहयोग के नए आयाम, ग्राम पंचायतों में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी, नेतृत्व क्षमता तथा उनकी निर्णायक भूमिका को और सशक्त बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।