Official Twitter Account of District Administration, Samastipur, Bihar

Joined September 2019
2,641 Photos and videos
जिला प्रशासन, समस्तीपुर retweeted
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी एवं केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री जीतन राम मांझी ने संयुक्त रुप से आज गयाजी स्थित खिजरसराय में प्रौद्योगिकी केंद्र, गयाजी का शिलान्यास तथा भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। साथ ही कार्यक्रम के दौरान गयाजी-इस्लामपुर-खिजरसराय पथ के 20वें कि.मी. से टेक्नोलॉजी सेंटर देवगांव तक पथ का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भी शिलान्यास किया गया। @samrat4bjp
2
6
31
948
जिला प्रशासन, समस्तीपुर retweeted
राज्य के सभी 534 प्रखंडों में 16, 17 एवं 18 जून 2026 को आयोजित होगा प्रखंड सहयोग-सह-जन-कल्याण शिविर। इस विशेष शिविर का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना है। साथ ही आवेदन, निबंधन, सत्यापन एवं e-KYC जैसी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। @samrat4bjp #SahyogShivir #SahyogSeSamadhan #BiharGovernment #GoodGovernance #EaseOfLiving
2
9
27
1,046
जिला प्रशासन, समस्तीपुर retweeted
पंचायत स्तर पर आयोजित सहयोग शिविरों के माध्यम से सरकारी सेवाएं और जनकल्याणकारी योजनाएं आमजन तक सहज रूप से पहुंच रही हैं। इन शिविरों से लोगों को आवश्यक सेवाओं और समस्याओं के त्वरित समाधान का लाभ मिल रहा है। @samrat4bjp #SahyogShivir #SahyogSeSamadhan #PublicService #CitizenFirst #BiharGoverment
4
12
430
जिला प्रशासन, समस्तीपुर retweeted
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत ढाई लाख घरों के छत पर 20 नवम्बर तक सोलर पैनल अधिष्ठापित करने का लक्ष्य पूर्ण करें। @samrat4bjp
2
4
13
524
जिला प्रशासन, समस्तीपुर retweeted
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 2.5 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के लिए सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापना कार्य का शुभारंभ किया। @samrat4bjp
5
10
67
2,776
जिला प्रशासन, समस्तीपुर retweeted
माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्षों में बदला बिहार का परिदृश्य, विकसित भारत की यात्रा में अग्रणी भूमिका निभा रहा राज्य। माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जी०एस०टी० और केंद्र सरकार की नीतियों ने बिहार की वित्तीय स्थिति को मजबूती दी, राज्य की विकास क्षमता को मिली नई ऊर्जा।उन्होंने कहा कि राजगीर और मुंगेर में बनेगा डिफेंस कॉरिडोर, हर जिले में एयर कनेक्टिविटी की तैयारी। माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उद्योग लगाने के लिए 30 दिनों में मिलेगी स्वचालित मंजूरी, 20 नवंबर तक 5 लाख करोड़ रुपये के औद्योगिक निवेश को धरातल पर उतारने का लक्ष्य । @samrat4bjp
3
7
13
963
जिला प्रशासन, समस्तीपुर retweeted
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के कुशल नेतृत्व में बिहार में उद्योग स्थापित करना हुआ आसान। अब बिहार में मात्र 30 दिनों में मिलेगी उद्योग लगाने की स्वीकृति। जिससे राज्य में निवेश, रोजगार और औद्योगिक विकास को तीव्र गति मिलेगी। @samrat4bjp @_ShreyasiSingh @IndustriesBihar #ViksitBharatSamriddhBihar #InvestInBihar #30DaysForIndustries #EaseOfDoingBusinessBihar
3
20
52
2,430
जिला प्रशासन, समस्तीपुर retweeted
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि निवेश, औद्योगिक विकास एवं शहरीकरण से संबंधित सभी परियोजनाओं के क्रियान्वयन में समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण से संबंधित सभी प्रक्रियाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करायें। माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि बिहार को औद्योगिक एवं आर्थिक विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाएं। @samrat4bjp
3
13
19
1,492
जिला प्रशासन, समस्तीपुर retweeted
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में उद्योग विभाग तथा नगर विकास एवं आवास विभाग के साथ भूमि अधिग्रहण तथा आधारभूत संरचना विकास से संबंधित योजनाओं की प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा की। उन्होंने भूमि अधिग्रहण एवं आधारभूत संरचना विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। @samrat4bjp
7
16
49
2,956
जिला प्रशासन, समस्तीपुर retweeted
मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और पुलिस महानिदेशक विनय कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में पटना में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें 21 जून को होने वाली NEET (UG) 2026 पुनर्परीक्षा को कदाचार-मुक्त, पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में 34 जिलों के 331 परीक्षा केंद्रों पर 1.56 लाख से अधिक परीक्षार्थियों के लिए सुरक्षा, प्रश्न-पत्रों के सुरक्षित हवाई परिवहन, सोशल मीडिया निगरानी, संदिग्ध कोचिंग संस्थानों पर नजर, मुफ्त बस यात्रा तथा पेयजल, ORS और चिकित्सा सुविधाओं की व्यापक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। @BiharCabinet
4
14
110
5,819
जिला प्रशासन, समस्तीपुर retweeted
बिहार में अन्य राज्यों से आने वाले बालू व अन्य लघु खनिजों पर ट्रांजिट पास अनिवार्य @samrat4bjp @MLCBJPPramod @IPRDBihar #MinesAndGeologyDept #MiningDepartment #IllegalMining #ViksitBihar #BiharGovernment #GoodGovernance
1
114
जिला प्रशासन, समस्तीपुर retweeted
माननीय ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने सोमवार को बिहार स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड की विद्युत उत्पादन एवं नवीकरणीय ऊर्जा, बैटरी ऊर्जा भंडारण एवं पंप भंडारण परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में कजरा सोलर सह बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम, पीरपैंती सुपर थर्मल पावर परियोजना, बिक्रम (पटना) नहर किनारे सोलर परियोजना तथा पीएम-कुसुम योजना के तहत आमस (गया) एवं अतौला (अरवल) में स्थापित सौर ऊर्जा परियोजनाओं की प्रगति, उत्पादन एवं संचालन की समीक्षा की गई। राज्य में ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने, हरित ऊर्जा उत्पादन बढ़ाने तथा भविष्य की विद्युत आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में #BSPGCL और #SBPDCL #NBPDCL के प्रबंध निदेशक श्री राहुल कुमार (IAS) सहित वरीय अधिकारी उपस्थित रहे। @KumarBulo @IPRDBihar @EnergyBihar #Power #Energy #RenewableEnergy
6
5
17
949
जिला प्रशासन, समस्तीपुर retweeted
🏠 प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 को मिली नई रफ्तार! 262 करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति के साथ बिहार में शहरी गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए पक्के आवास का सपना और तेजी से साकार होगा। 🏡 “पक्का घर, बेहतर जीवन” — यही है विकसित बिहार। #PMAYUrban #HousingForAll
3
3
16
786
जिला प्रशासन, समस्तीपुर retweeted
#IPRDBihar की प्रमुख खबरें: 👉माननीय मुख्यमंत्री @samrat4bjp की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की बैठक में कुल 25 एजेंडों पर लगाई गयी मुहर 👉खेल विभाग की समीक्षा बैठक में माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश 👉‘राजगीर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण कार्य 31 दिसंबर, 2026 तक हर हाल कराएं #IPRDSamachar #BiharNews #IPRDBihar
6
23
1,255
जिला प्रशासन, समस्तीपुर retweeted
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की बैठक में कुल 25 एजेंडों पर लगी मुहर। @samrat4bjp @BiharCabinet #BiharCabinet #BiharCabinetDecisions #BiharCabinetSecretariatDept #CabinetDecisions2026
7
32
2,002
जिला प्रशासन, समस्तीपुर retweeted
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी की अध्यक्षता में आयोजित बिहार मंत्रिपरिषद की बैठक में जनहित, विकास और सुशासन से जुड़े 25 महत्वपूर्ण एजेंडों को मंजूरी प्रदान की गई। इन निर्णयों से विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन को बल मिलेगा तथा आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। @samrat4bjp @BiharCabinet #GoodGovernance #PublicWelfare #BiharDevelopment
1
7
35
1,339
जिला प्रशासन, समस्तीपुर retweeted
पथ निर्माण विभाग प्रेस विज्ञप्ति दिनांक - 07 जून, 2026 सचिव ने कच्ची दरगाह–बिदुपुर गंगा सेतु परियोजना कार्य का लिया जायजा, जुलाई के पहले सप्ताह तक हो जाएगा पूर्ण पथ निर्माण विभाग के सचिव श्री पंकज कुमार पाल ने आज कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना के निर्माण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने सचिव को बताया कि इस परियोजना को तेजी से पूरा किया जा रहा है और परियोजना का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। बचे हुये कार्य को जुलाई के पहले सप्ताह तक पूर्ण कर लिया जायेगा। बिहार के परिवहन बुनियादी ढांचे के लिए यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजना है, जो राजधानी पटना और उत्तर बिहार के बीच कनेक्टिविटी को पूरी तरह से बदल देगी। विभाग के सचिव ने कार्य की गुणवत्ता की सराहना करते हुए निर्माण एजेंसी और परियोजना से जुड़े अभियंताओं को निर्देश दिए कि अंतिम चरण के कार्यों में कोई ढिलाई न बरती जाए। उन्होंने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि सभी तकनीकी मानकों का पालन करते हुए कार्य को जुलाई, 2026 के पहले सप्ताह तक हर हाल में पूरा कर लिया जाय, ताकि आम जनता के लिए इस मार्ग को शीघ्र खोला जा सके। पटना जिला अन्तर्गत राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-30 पर अवस्थित कच्ची दरगाह एवं वैशाली जिला अन्तर्गत राष्ट्रीय उच्च पथ सख्या-103 पर अवस्थित बिदुपुर के बीच गंगा नदी पर कुल 19.76 किमी लम्बाई के 6 लेन ग्रीनफिल्ड पुल परियोजना का निर्माण किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत 9.76 किमी लम्बे पुल तथा 10 किमी लम्बे पहुंच पथों का निर्माण कार्य शामिल है। इस परियोजना का भौतिक कार्य (Physical Progress) 98.1 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। वर्तमान में पुल पर फिनिशिंग कार्यों के साथ-साथ एक्सपेंशन जॉइंट्स की स्ट्रेसिंग और अन्य तकनीकी कार्य चल रहे हैं। प्रथम चरण में कच्ची दरगाह, पटना से राघोपुर दियारा, वैशाली (कुल लम्बाई 4.57 किमी) का उद्घाटन किया जा चुका है। यह सिक्स-लेन पुल, जो कि पटना के सबलपुर को एनएच-103 (बिदुपुर) से जोड़ता है, पटना-बख्तियारपुर बाईपास (एनएच-30) से सीधे जुड़ा होगा। सचिव ने कहा कि कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना के पूर्ण होने से इस क्षेत्र के लोगों को राजधानी पटना से निर्बाध सड़क सम्पर्कता मिलेगी। इस क्षेत्र में कृषि, उद्योग सहित अन्य व्यवसायों का और तेजी से विकास होगा। आकस्मिक चिकित्सा की स्थिति में इलाज के लिए पटना पहुँचने में मरीजों को भी काफी सुविधा होगी। यह परियोजना न केवल गंगा नदी को पार करने का एक सुगम मार्ग प्रदान करेगा, बल्कि हाजीपुर और समस्तीपुर की ओर जाने वाले यातायात को भी सुगम बनाएगा। यह मेगा प्रोजेक्ट पटना और उत्तर बिहार के बीच आवागमन को तेज, सुरक्षित और सुगम बनाएगा। यात्रा के समय में बड़ी कमी आएगी और विकास को नई रफ्तार मिलेगी।सिक्स लेन पुल बिदुपुर तक शुरू किए जाने के बाद गांधी सेतु पर दबाव कम होगा।@ershailendrabjp
3
3
42
2,773
जिला प्रशासन, समस्तीपुर retweeted
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष के तहत गंभीर बीमारियों के उपचार हेतु लाभ प्राप्त करने की वार्षिक आय सीमा को ₹2.5 लाख से बढ़ाकर ₹4 लाख कर दिया गया है। यह निर्णय जरूरतमंद परिवारों के लिए उपचार की राह को और सुगम बनाएगा तथा उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होगा। @samrat4bjp @BiharHealthDept #DigitalUpdateBihar #MukhyamantriChikitsaSahaytaKosh #HealthcareForAll #PublicWelfare #GoodGovernance
3
11
42
2,153
जिला प्रशासन, समस्तीपुर retweeted
10 जून से इंटर स्टेट ट्रांजिट पास होगा लागू। @samrat4bjp @MLCBJPPramod @IPRDBihar #MinesAndGeologyDept #MiningDepartment #IllegalMining #ViksitBihar #BiharGovernment #GoodGovernance
1
2
169
जिला प्रशासन, समस्तीपुर retweeted
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प सभागार' में 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट)-2026 की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। @samrat4bjp
2
6
41
1,976