नगर पालिका परिषद,
#चित्रकूट धाम द्वारा संचालित रेन बसेरा, बस स्टैंड कर्वी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान
#रेन_बसेरा में ठहरे निराश्रित व्यक्तियों से संवाद किया गया तथा उपस्थित केयरटेकर श्री दिलीप द्वारा संधारित अंकन रजिस्टर का अवलोकन किया गया। निरीक्षण में रेन बसेरा में साइनेज उपलब्ध न होने पर शीघ्र साइनेज लगाए जाने के निर्देश दिए गए। मौके पर अलाव जलते हुए पाए गए।
इसके उपरांत रेन बसेरा,
#सीतापुर का निरीक्षण किया गया, जहाँ केयरटेकर श्री सौरभ सोनकर ने अवगत कराया कि आज की तिथि में रेन बसेरा में 137 व्यक्ति विश्राम कर रहे हैं। रेन बसेरा में
#पेयजल व्यवस्था हेतु बड़ी स्टील की कैंपर (जल पात्र) उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान रजाई एवं गद्दे पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध पाए गए तथा सफाई व्यवस्था संतोषजनक स्थिति में पाई गई। निर्देशित किया कि रेन बसेरा में श्रद्धालुओं को लेकर बसों की संख्या निरंतर बढ़ रही है, अतः सभी श्रद्धालुओं के ठहराव हेतु उचित एवं पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उपलब्ध सभी अतिरिक्त हॉल एवं कमरों को खोलकर उनमें भी रजाई–गद्दों की समुचित व्यवस्था की जाए। रेन बसेरा में संचालित निःशुल्क सुलभ शौचालय एवं निर्मित हॉल का भी निरीक्षण किया गया, जिसमें शौचालयों में पर्याप्त
#प्रकाश व्यवस्था एवं नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
#DistrictAdministration #FieldInspection #GoodGovernance #PublicService #Ramghat
#RainBasera #NightShelter #HomelessSupport
#CleanAndSafe #PublicSafety #UPCM
#Chitrakoot #chitrakootdham