जब शिकायत के बाद भी सुनवाई न हो, तो खामोशी भी एक अपराध बन जाती है।
@DGP_MP @DrMohanYadav51 @MPPoliceDeptt @NCWIndia @MinistryWCD @HMOIndia @PMOIndia
@Annapurna4BJP @sharmarekha
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले की बेटी प्रिया मिश्रा ने लगातार हो रहे उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या जैसा दर्दनाक कदम उठा लिया। सबसे दुखद बात यह है कि उन्होंने पहले ही पुलिस से शिकायत की थी, फिर भी यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, तो यह पूरे सिस्टम के लिए गंभीर सवाल खड़े करता है।
एक बेटी को न्याय की उम्मीद थी, लेकिन उसे निराशा मिली। अब आवश्यकता है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच हो, दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो और यह सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में किसी भी पीड़ित की आवाज़ अनसुनी न रहे।
शिकायत को अनदेखा करना, कभी-कभी एक ज़िंदगी खो देने की कीमत बन जाता है।
#JusticeForPriyaMishra