🚲 एकता सेवा सोसाइटी की ओर से जनपद को हृदय से सम्मान।
माननीय की सादगी, पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत की अपील को आगे बढ़ाते हुए कमिश्नर मुरादाबाद ने साइकिल 🚲 से कार्यालय आना-जाना शुरू कर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।
आज के समय में जब अधिकांश लोग केवल भाषण देते हैं, ऐसे में कमिश्नर साहब ने बिना दिखावे के स्वयं पहल करके यह साबित किया है कि बदलाव की शुरुआत अपने आप से होती है। 🌱
उनका यह कदम न केवल ईंधन बचत और प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में सराहनीय है, बल्कि युवाओं और आम जनता को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित करेगा।
एकता सेवा सोसाइटी हमेशा ऐसे ईमानदार, कर्मठ और जनहित में कार्य करने वाले अधिकारियों का सम्मान करती रहेगी। 🇮🇳
#EktaSevaSociety #Moradabad #CommissionerMoradabad #CycleForEnvironment #SaveFuel #HealthyIndia #PositiveChange #India
@Comm_Moradabad