🚨 RRB ट्रांसफर स्कैम? सवाल राजस्थान का नहीं, पूरे सिस्टम का है
अमलगमेशन के बाद कई RRBs में ट्रांसफर सिस्टम सवालों के घेरे में है, लेकिन
#राजस्थान_ग्रामीण_बैंक की स्थिति अब सिर्फ़ चिंताजनक नहीं बल्कि ख़तरनाक होती जा रही है।
देर से ही सही, यूनियन ने चेयरमैन को पत्र लिखा है
लेकिन ज़मीनी हकीकत उससे कहीं ज़्यादा भयावह है।
❌ पहले सभी ट्रांसफर आदेश पोर्टल पर सार्वजनिक होते थे
❌ अब वही आदेश गुपचुप ई-मेल से भेजे जा रहे हैं
❌ DFS (भारत सरकार) के निर्देशों की भावना की खुली अवहेलना की जा रही है
❌ कर्मचारियों में असंतोष, आक्रोश और अविश्वास पनप रहा है
और सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर ट्रांसफर नियमों और नीति के अनुसार हैं, तो उन्हें छुपाने की ज़रूरत क्यों? पारदर्शिता से पीछे हटने का फैसला किसने लिया और क्यों?
यूनियन ने शायद शब्दों में संकोच किया है,
लेकिन कर्मचारी खुलेआम “दबी जुबान” में कह रहे है 👇
एक रिटायर्ड CM, जो पेंशन ट्रस्टी है जो रोज़ाना HO आता है और ट्रांसफर तय करता है और ट्रांसफर का रेट कार्ड भी चर्चा में है
▪ उसी रीजन में ट्रांसफर - ₹50,000
▪ रीजन बदलना - ₹1,00,000
अब सवाल ये नहीं कि खेल हो रहा है या नहीं,
सवाल ये है कि क्या यह सब चेयरमैन मुकेश भरतिया की जानकारी में है?
या फिर उनकी नाक के नीचे अधिकारी खुला खेल खेल रहे हैं?
चैयरमेन महोदय याद रखिए कि
@RajasthanGB
राजस्थान ग्रामीण बैंक कोई निजी दुकान नहीं है।
यह सरकारी बैंकिंग व्यवस्था का हिस्सा है,
जहाँ ट्रांसफर पसंद नापसंद से नहीं, नीति और नियम से होते हैं।
आज मुद्दा सिर्फ राजस्थान ग्रामीण बैंक का नहीं है
आज सवाल है पूरे RRB सिस्टम की साख का।
👉 क्या RRBs में ट्रांसफर अब नीति से नहीं, ई-मेल, सिफ़ारिश और बंद कमरों के सौदों से तय हो रहे हैं?
👉 क्या प्रबंधन यह भूल गया है कि पारदर्शिता कोई एहसान नहीं, संवैधानिक ज़िम्मेदारी है?
अब ज़रूरत है 👇
✔
@DFS_India(वित्तीय सेवा विभाग) के तत्काल हस्तक्षेप की
✔ @NABARD_Online
@TheOfficialSBI की जवाबदेही तय करने की
✔
@FinMinIndia PSU बैंकिंग सिस्टम में एक समान, पारदर्शी ट्रांसफर गाइडलाइंस लागू करने की
अगर आज सवाल नहीं उठे, तो कल हर RRB में यही मॉडल “नया नॉर्मल” बन जाएगा।
🔴 Silence is no longer an option. 🔴
#RajasthanGraminBank
#RRB
#TransferScam
#BankingTransparency