अगर आप सैमसंग के नए लैपटॉप का इंतजार कर रहे थे तो आपके लिए खुशखबरी है। Samsung ने अपनी नई Galaxy Book 5 सीरीज भारत में लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में Galaxy Book 5 Pro, Galaxy Book 5 Pro 360 और Galaxy Book 5 360 तीन मॉडल शामिल हैं। ये लैपटॉप Intel Core Ultra (Series 2) प्रोसेसर से लैस हैं जिसमें Neural Processing Unit (NPU) दिया गया है। यह 47 TOPS तक की AI प्रोसेसिंग पावर प्रदान करने में सक्षम है। ये लैपटॉप Copilot PC कैटेगरी में आते हैं और AMOLED डिस्प्ले के साथ 3K रेजोल्यूशन तक का सपोर्ट देते हैं।
#Samsung#GalaxyBook5Series#IndiaLaunch#IntelCoreUltra#Series2Processor#NeuralProcessingUnit