प्रधानमंत्री मोदी जल्द ही अपने स्वयं-घोषित अच्छे मित्र राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलने वाले हैं।
सभी भारतीय नागरिकों के मन में सबसे प्रमुख सवाल यह है कि क्या प्रधानमंत्री मोदी ये बातें उठाएंगे-
(i) ओमान तट के पास एक जहाज पर अमेरिकी हमले में तीन भारतीय नाविकों की हत्या की भारत सबसे कड़ी निंदा करता है; और
(ii) 12 जून, 2026 को विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ बातचीत में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो द्वारा इस्तेमाल की गई धमकी भरी और अस्वीकार्य भाषा का मुद्दा उठाएंगे।
अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमिसन ग्रीर भी जल्द ही भारत आने वाले हैं, ताकि भारत-अमेरिका ट्रेड डील को अंतिम रूप दिया जा सके। हमें याद रखना चाहिए कि ‘पारस्परिक और परस्पर लाभकारी व्यापार को लेकर अंतरिम समझौते की रूपरेखा’ की घोषणा राष्ट्रपति ट्रंप ने 3 फरवरी, 2026 की रात को की थी। उन्होंने कहा था कि यह प्रधानमंत्री मोदी के विशेष अनुरोध पर किया गया था, उस समय जब प्रधानमंत्री मोदी संसद में
@RahulGandhi द्वारा चीन को लेकर उनकी कायरता के खुलासे के दबाव में थे।यह ‘डील’ भारत के लिए एकतरफा नुकसान वाला सौदा था, जिसमें मोदी सरकार ने भारी एकतरफा रियायतें दीं, जो हमारे किसानों और उद्योगों के लिए खतरा हैं। मलेशिया जैसे देशों ने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले के बाद, जिसमें इन समझौतों की पृष्ठभूमि बने ट्रंप-टैरिफ को रद्द कर दिया गया था, अमेरिका के साथ अपने व्यापार समझौतों को “null and void” घोषित कर दिया है।मोदी सरकार न सिर्फ इस ट्रेड डील को छोड़ने में नाकाम रही है, जो भारत के करोड़ों किसानों के भविष्य को खतरे में डालती है, बल्कि वह चुप और असहाय बैठी रही, जबकि विदेश मंत्री रुबियो ने घोषणा की कि मोदी सरकार ने अगले पांच वर्षों में अमेरिका से 500 अरब डॉलर का सामान खरीदने की प्रतिबद्धता जताई है -यानी अमेरिका से हमारे वार्षिक आयात को प्रभावी रूप से दोगुना करना।
रुबियो-जयशंकर बातचीत, राष्ट्रपति ट्रंप की टैरिफ व्यवस्था को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट द्वारा पलटे जाने और इस व्यापार समझौते की साफ अन्यायपूर्ण प्रकृति को देखते हुए, भारत को कम से कम अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि की यात्रा स्थगित करनी चाहिए। कोई भी स्वाभिमानी देश बुली करने वालों के खिलाफ अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए केवल फोन कॉल और प्रेस वक्तव्यों से कहीं अधिक करेगा।