Alok Yadav, IAS, District Magistrate, Shamli

Joined June 2018
1,977 Photos and videos
DM Shamli retweeted
*येलो अलर्ट* मेघगर्जन एवं वज्रपात की संभावना निम्नांकित क्षेत्र में अधिक है:- बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, हाथरस, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आस पास के क्षेत्र ।@DM_Banda1 @ChitrakootDm @DM_PRAYAGRAJ @dmfatehpur @dmpratapgarh @DmSonbhadra @DM_MIRZAPUR @dmchandauli @deo_varanasi @DM_Bhadohi @dmazamgarh @DMMau1 @dmballia @dmdeoria @Dm_Gorakhpur @DM_Sknagar @dm_kushinagar @DmMaharajganj @dmgonda2 @DMBalrampur @dmshravasti @DMBahraich @dm_sitapur @dmhardoi @DMFarrukhabadUP @dm_kanna @dm_hathras @dmraebareli @DmAmethi @SultanpurDm @dmayodhya @SaharanpurDm @dm_shamli @DmMuzaffarnagar @BagpatDm @dmbulandshahr @Dm_Aligarh @DMMathura1 @DmKasganj @DM_Etah @dm_firozabad @DmMainpuri @DistrictEtawah @DMAuraiya @deo_jalaun @dmhamirpurup @DMmahoba @Jhansi_DM
1
7
10
1,337
"एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत मा० प्रभारी मंत्री श्री दिनेश खटीक जी द्वारा पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर जनपदवासियों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा प्रकृति के संरक्षण में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया गया।
2
4
17
308
श्री दिनेश खटीक जी, मा० राज्य मंत्री, जल शक्ति विभाग, उत्तर प्रदेश/मा० प्रभारी मंत्री, जनपद शामली द्वारा केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित समेकित जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत प्रेस कॉन्फ्रेंस/मीडिया संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर सरकार की जनहितकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं आमजन के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तनों की जानकारी दी गयी।
4
17
325
आज जिला श्रम बंधु समिति की बैठक में श्रमिकों के कल्याण, श्रम कानूनों के प्रभावी अनुपालन तथा विभिन्न श्रम योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
2
4
22
400
आज उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु की बैठक में उद्यमियों एवं व्यापारियों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्राप्त सुझावों एवं समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा उद्योग एवं व्यापार के अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।
1
5
17
568
शिक्षा, सुरक्षा और विकास का समान अवसर हर बच्चे का अधिकार। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर जनपदवासियों से अपील है कि बाल श्रम के प्रति जागरूक रहें तथा किसी भी बच्चे को श्रम में संलग्न पाए जाने पर संबंधित विभाग को सूचना दें।
आइए, हम सभी मिलकर बाल श्रम के विरुद्ध जागरूकता फैलाने और हर बच्चे को सुरक्षित, शिक्षित एवं खुशहाल बचपन दिलाने का संकल्प लें। बच्चों के हाथों में किताबें हों, न कि काम का बोझ। एक जागरूक समाज ही बच्चों के सपनों को नई उड़ान दे सकता है। #विश्व_बाल_श्रम_निषेध_दिवस #ChildLabourDay #StopChildLabour #ChildRights #EducationForAll
2
13
264
DM Shamli retweeted
महोदय, सचेत ऐप के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार अगले 03 घंटों में निम्न जनपद में तेज़ आंधी-तूफ़ान (हवा की रफ़्तार 70-90 किमी/घंटा से 100 किमी/घंटा तक) के साथ बिजली कड़कने, मध्यम से भारी बारिश और ओले गिरने की संभावना के *रेड अलर्ट* की सूचना प्राप्त हुई है। *आगरा, अलीगढ़, बागपत, बिजनौर, गाज़ियाबाद, हापुड़, हाथरस, मथुरा, मेरठ, मुज़फ़्फ़रनगर, सहारनपुर और शामली* @OfficeOfDMAgra @Dm_Aligarh @BagpatDm @dmbijnor @dm_ghaziabad @DmHapur @dm_hathras @DMMathura1 @DmMeerut @DmMuzaffarnagar @SaharanpurDm @dm_shamli
1
8
28
2,435
जनपद में दिनांक 28 जून 2026 से 06 जुलाई 2026 तक संचालित होने वाले पल्स पोलियो अभियान के सफल आयोजन एवं शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति हेतु अंतर्विभागीय बैठक आयोजित कर तैयारियों की समीक्षा की गई तथा सभी संबंधित विभागों को अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
6
29
485
सीएम डैशबोर्ड के अंतर्गत विकास एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक कर विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति का जायजा लिया गया। जिन बिंदुओं पर अपेक्षित प्रगति नहीं पाई गई, उनमें शीघ्र सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही फैमिली आईडी एवं फार्मर आईडी का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए सभी कार्यों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।
1
8
28
581
कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के त्वरित व प्रभावी निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए।
4
18
486
DM Shamli retweeted
सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश के समेकित जन कल्याण एवं जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत ग्राम मानकपुर में विभिन्न योजनाओं में लाभार्थी पंजीकरण अभियान एवं जगरुकता कार्यक्रम चलाया गया। @dm_shamli @UPGovt @UPMahilaKalyan @CMOfficeUP
1
3
142
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा के अंतिम दिन पुलिस अधीक्षक के साथ जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का संयुक्त निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। प्रभावी निगरानी एवं सुव्यवस्थित प्रबंधों के माध्यम से परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।
3
36
1,010
चकबंदी कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान जनपद में प्रचलित चकबंदी कार्यों एवं लंबित प्रकरणों की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जिन ग्रामों में चकबंदी कार्य लंबित हैं, वहां आवश्यक कार्यवाही के साथ तेजी लाते हुए सभी प्रकरणों का निस्तारण निर्धारित समयावधि के भीतर सुनिश्चित किया जाए।
3
3
22
501
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक शामली के साथ जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का संयुक्त निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी एवं कंट्रोल रूम संचालन का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
5
27
816
DM Shamli retweeted
तेज़ हवाओं के दौरान बाहर कार्य कर रहे श्रमिक, निर्माण कार्यकर्ता, किसान एवं अन्य लोग विशेष सावधानी बरतें। सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करें, मौसम संबंधी चेतावनियों पर ध्यान दें और जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में कार्य करने से बचें। #StrongWinds #WorkerSafety #StormSafety #SafetyFirst #तेज_हवाएं #श्रमिक_सुरक्षा #मौसम_अलर्ट #सतर्क_रहें #जनहित_में_जारी @CMOfficeUP @UPGovt @rahat_up @UP_SDMA @ndmaindia @myogioffice @LabourMinistry @Indiametdept @MoHFW_INDIA
8
16
837
जनपद शामली ने जनगणना-2027 के प्रथम चरण में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए मकान सूचीकरण का 100 प्रतिशत कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया है। यह सफलता जनगणना कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्रतिबद्धता एवं समन्वित टीमवर्क का परिणाम है। प्रगणकों के प्रशिक्षण, स्व-गणना के प्रति जनजागरूकता, कार्यों की सतत समीक्षा तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों के उत्साहवर्धन जैसे प्रयासों ने इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। @DCO_UP @CensusIndia2027
1
10
25
546
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा दिनांक 08 जून 2026 को आयोजित परीक्षा के दृष्टिगत जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा प्रबंध, अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, बायोमेट्रिक सत्यापन सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया तथा परीक्षा केन्द्रों पर तैनात सभी सम्बंधित को परीक्षा पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग में संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
1
6
32
790
DM Shamli retweeted
जनपद शामली मे भीषण गर्मी से पशुओं को राहत देने के लिए ग्राम पंचायतों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रो मे संचालित सभी ग्रामीण गौशालाओं में डी-फोगर सिस्टम लगवाए गए । इस सराहनीय प्रयास से गौवंश को चिलचिलाती धूप और उमस से बड़ी राहत मिलेगी। @dm_shamli
3
5
233
विकास खण्ड कैराना के ग्राम रामड़ा स्थित गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गौवंशों के लिए चारा, स्वच्छ पेयजल, चिकित्सा सुविधा एवं साफ-सफाई व्यवस्था का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण बनाए रखने के आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर गौवंशों को हरा चारा एवं गुड़ भी खिलाया गया।
4
5
33
588
तहसील कैराना में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि नागरिकों को त्वरित एवं प्रभावी समाधान उपलब्ध हो सके।
2
15
465