दिनांक 24.04.2026 को यू०पी० प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन लि०, इकाई-13, बाँदा द्वारा निर्माणाधीन मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। उक्त परियोजना को बेसिक शिक्षा विभाग, अनुभाग-5, लखनऊ द्वारा दिनांक 05.03.2025 को स्वीकृति प्रदान की गई है। परियोजना की कुल स्वीकृत लागत ₹2434.08 लाख है, जिसके सापेक्ष प्रथम किस्त के रूप में ₹1217.04 लाख (माह 03/2025) एवं द्वितीय किस्त के रूप में ₹1061.70 लाख (माह 03/2026) प्राप्त हुए हैं। इस प्रकार कुल ₹2278.74 लाख की धनराशि कार्यदायी संस्था को अवमुक्त की जा चुकी है।
स्वीकृत आगणन के अंतर्गत मुख्य भवन, मिड डे मील ब्लॉक, बाल वाटिका भवन, मल्टीपरपज हॉल, स्टाफ आवास, प्रधानाचार्य आवास, डोरमिटरी, गार्ड रूम, बाह्य फायर फाइटिंग कार्य, इंटरलॉकिंग, सीसी रोड, बाउंड्रीवाल, एमएस गेट, हैंडपंप, पंप हाउस, उद्यान (हॉर्टिकल्चर), बाह्य विद्युतीकरण तथा सीमित क्षेत्र में मिट्टी भराई (केवल रोड एरिया) जैसे कार्य प्रस्तावित हैं।
निरीक्षण के दौरान मुख्य भवन का फाउंडेशन कार्य पूर्ण पाया गया तथा सुपर स्ट्रक्चर में कॉलम ढलाई एवं चिनाई कार्य प्रगति पर है। इसके अतिरिक्त प्रधानाचार्य आवास में ईंट-चिनाई का कार्य प्रगति पर है, जबकि बाल वाटिका, मल्टीपरपज हॉल, मिड डे मील ब्लॉक, डोरमिटरी एवं बाउंड्रीवाल के फाउंडेशन कार्य प्रगति पर पाए गए।
कार्यदायी संस्था के अवर अभियंता एवं सहायक परियोजना प्रबंधक को निर्देशित किया गया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराए जाएं तथा नियमित रूप से क्यूब टेस्टिंग एवं निर्माण सामग्री की गुणवत्ता परीक्षण सुनिश्चित किया जाए।
साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि परियोजना की प्रभावी मॉनिटरिंग हेतु उप जिलाधिकारी स्तर के अधिकारी को नोडल नामित कर प्रगति रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी के माध्यम से नियमित रूप से प्रेषित की जाए।
#Chitrakoot #ModelSchool #SchoolInfrastructure #BasicEducation #UPDevelopment #QualityConstruction #GoodGovernance #InfrastructureDevelopment #EducationForAll #CMInitiative #PublicService #DistrictAdministration #UPGovt #BuildingFuture #SmartEducation