🚨 “ जहां मन होता है, वहीं मन की बात होती है".
Yesterday in Parliament,
@ravikishann roared, not just spoke—demanding a Mega Food Park for Gorakhpur! 🌾🍅🥫
Here's why it matters 👇
✅ Gorakhpur is agriculture-rich – from paddy, wheat, pulses to sugarcane & vegetables
✅ Perishable wastage is high – farmers lose profits due to lack of processing
✅ Eastern UP needs a value-chain push – to process, store & export agri goods
✅ A Mega Food Park will create:
• 10,000 direct/indirect jobs 👩🌾👷♂️
• 150 MSMEs powered by agro-sector 🏭
• Boost to cold chains, warehousing, logistics 🧊🚛
• A regional brand identity for GKP produce 🥗
🎯 Yeh sirf ek demand nahi thi — yeh Purvanchal ki awaaz thi.
👏 Leaders like Ravi Kishan aren't just
#entertainers — they’re
#enablers. And Gorakhpur deserves a seat at India’s food economy table.
#FoodParkForGKP #GorakhpurIndex #PurvanchalRising #MPInAction #AgroPower #EasternUPLeap
Tag
@AgriGoI @PiyushGoyalOffc @MOFPI_GOI
@myogiadityanath
@CMOfficeUP
@ravikishann
Let the ecosystem notice 🔥
*गोरखपुर में हो फ़ूड पार्क की स्थापना : सांसद रवि किशन*
नई दिल्ली/गोरखपुर।
गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद रवि किशन शुक्ला ने मंगलवार को संसद में नियम 377 के तहत एक महत्वपूर्ण विषय उठाते हुए गोरखपुर में फ़ूड पार्क की स्थापना की जोरदार मांग की। उन्होंने लोकसभा में यह मुद्दा रखते हुए कहा कि गोरखपुर, पूर्वांचल का एक प्रमुख महानगर है, जिसकी अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि पर आधारित है।
सांसद ने कहा कि पूर्वांचल की भूमि अत्यंत उपजाऊ है और यहाँ धान, गेहूं, दलहन, तिलहन जैसी फसलों के साथ-साथ बड़ी मात्रा में फल और सब्जियों का उत्पादन होता है। लेकिन गोरखपुर में फ़ूड प्रोसेसिंग की समुचित व्यवस्था न होने के कारण किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पाता और अनेक बार फल व सब्जियाँ समय पर बाज़ार में न पहुंच पाने के कारण बर्बाद हो जाती हैं।
उन्होंने संसद में यह भी कहा कि यदि गोरखपुर में एक आधुनिक फ़ूड पार्क की स्थापना की जाए तो इन शीघ्र नष्ट होने वाले कृषि उत्पादों का इष्टतम उपयोग किया जा सकेगा, जिससे किसानों की आमदनी में कई गुना वृद्धि होगी। साथ ही, इस पार्क की स्थापना से स्थानीय स्तर पर रोज़गार के अवसर भी सृजित होंगे, जिससे क्षेत्र के हजारों युवाओं को लाभ भी मिलेगा।
रवि किशन ने ऐसे में केंद्र सरकार को इस दिशा में शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेकर पूर्वांचल के किसानों के हित में ठोस कदम उठाना का आग्रह किया
अंत में सांसद रवि किशन ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि गोरखपुर में फ़ूड पार्क की स्थापना के लिए जल्द से जल्द निर्णय लिया जाए, ताकि कृषि आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सके और गोरखपुर को फ़ूड प्रोसेसिंग सेक्टर में एक आदर्श मॉडल के रूप में विकसित किया जा सके।