केंद्र सरकार ने 2026-27 खरीफ सीजन के लिए 14 खरीफ फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोत्तरी को मंजूरी दी। सूरजमुखी के एमएसपी में ₹622 प्रति क्विंटल की सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है, जबकि मक्के में प्रति कुंतल ₹10 और मूंग में ₹12 की बढ़ोत्तरी से किसान नाराज हैं। जानिए किस फसल में कितनी बढ़ोतरी?
@Agri_Exports@narendramodi@ChouhanShivraj@OfficeofSSC@AgriGoI#minimumsupportprice#MSP#MSPhike
केंद्र सरकार द्वारा खरीफ फसलों के लिए घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) देश के किसानों की उम्मीदों पर एक बड़ा आघात है।
मक्का के मूल्य में मात्र ₹10 प्रति क्विंटल और मूंग में सिर्फ ₹12 प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी यह साफ दिखाती है कि सरकार किसानों की वास्तविक लागत और खेतों की जमीनी स्थिति को समझना ही नहीं चाहती।
आज किसान महंगे डीजल, बढ़ती बिजली दरों, खाद और बीज की कीमतों,कीटनाशकों, मजदूरी,
और मौसम की मार से पहले ही टूट चुका है।
ऐसे समय में MSP में इतनी मामूली बढ़ोतरी किसानों के जख्मों पर मरहम नहीं, बल्कि मजाक जैसी लगती है।
सरकार लगातार किसानों की आय दोगुनी करने की बात करती है।
लेकिन सवाल यह है कि क्या ₹10 और ₹12 बढ़ाकर किसानों की आय बढ़ेगी या सिर्फ भाषण?
देश का किसान भी पूछ रहा है ।
जब हर चीज महंगी हो सकती है।
तो किसान की फसल का दाम बढ़ाने में सरकार के हाथ क्यों कांपते हैं?
किसान देश का पेट भरता है।
लेकिन आज वही किसान अपनी मेहनत की सही कीमत के लिए संघर्ष कर रहा है।
सरकार को किसानों के मुद्दों पर राजनीति नहीं, गंभीरता दिखानी होगी।
क्योंकि खेत बचेगा तभी देश बचेगा।
@AgriGoI@ChouhanShivraj#MSP#KharifMSP#Farmers#किसान#MinimumSupportPrice#महंगाई#FarmersProtest#किसान_विरोधी_सरकार