पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के दो वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में
#राजस्थान को ‘मंथ ऑफ सोलर’ अभियान के अंतर्गत उपभोक्ता आवेदन, सौर स्थापना, वेंडर पंजीकरण तथा डिस्कॉम निरीक्षण जैसी चार श्रेणियों में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला। इसके साथ ही
#जयपुर जिले एवं हमारे वेंडर मिलान सोलर को भी विशेष पहचान मिली।
मई माह राजस्थान के लिए विशेष रहा। इसी माह हमने 2 लाख रूफटॉप सोलर स्थापना का आंकड़ा पार किया तथा 26,632 इंस्टॉलेशन के साथ अब तक का सर्वाधिक मासिक प्रदर्शन दर्ज किया।
यह उपलब्धि जयपुर, अजमेर और जोधपुर डिस्कॉम्स की टीमों, हमारे वेंडर साझेदारों और सौर ऊर्जा अपनाने वाले लाखों उपभोक्ताओं के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।
इस क्षेत्र में अभी बहुत काम किया जाना बाकी है। प्रक्रियाओं को और सरल, seamless ,तथा faster and consumer focused बनाना है।
लेकिन आज उन सभी टीमों के प्रति आभार व्यक्त करने का दिन है जो हर दिन इस बदलाव को ज़मीन पर उतार रही हैं। Grateful thanks to all the engineers, field staff , vendor partners and the teams on ground in the Discoms that made this happen .
#PMSuryaGhar
#MonthOfSolar
#RooftopSolar
#Rajasthan