ये वीडियो मुझे सेना के एक अधिकारी ने भेजा..
स्पाइस जेट के कर्मचारियों का एक फौजी को पीटते हुए जो वायरल वीडियो अपने देखा, वो किसी सामान्य फौजी का नहीं, सेना के एक बड़े अफसर का है..
और सबसे महत्वपूर्ण बात ये कि सेना का वो अफ़सर मेडिकल इमरजेंसी में जा रहा था..
अब मैंने जो पोस्ट किया है, वो मारपीट के वीडियो से कुछ सेकेंड पहले का है..
सैन्य अफसर का स्पाइस जेट के कर्मचारियों को मारते हुए वीडियो आपने देखा.. ये भी देखा कि स्पाइस जेट ने इस देश की सेना के एक अफसर को पीटकर, उसे बदनाम कर सारी हमदर्दी बटोर ली.
लेकिन हकीकत क्या है, ये आपको इस वीडियो में दिखेगा..
देखिए झगड़ा कैसे शुरू हुआ..
वीडियो के शुरुआती 7 सेकंड में ही आपको दिख जाएगा कि स्पाइस जेट के कर्मचारियों ने कैसे हमारे देश की आन-बान-शान सैन्य अफसर के साथ मारपीट की..
सफेद शर्ट वाले ने सेना के अफसर को थप्पड़ मारा, उसके बाद सबने मिलकर अफसर की पिटाई की..
मेरे देश की सेना के जवानों और अफसरों का मैं एहतराम (सम्मान) करता हूं.. वो अपनी पत्नी, बच्चों, घर, परिवार, समाज और पूरी दुनिया छोड़कर हमारे आपके लिए ड्यूटी करते हैं.. अनुशासित होते हैं.. धैर्य रखते हैं.. आपा नहीं खोते..
जब स्पाइस जेट के कर्मचारियों ने हमारी सेना के अफसर को थप्पड़ मारे, उसके बाद उन्होंने आत्मसम्मान, जमीर और खुद्दारी के लिए उन पर हाथ उठाया..
मैं सेना के अफसर के साथ हूं.. उन पर कोई कार्रवाई हुई तो देश के साथ, सेना के साथ अन्याय होगा..
स्पाइस जेट वालों शर्म करो, धिक्कार है तुम पर.. इस देश के संसाधनों का दोहन करते हो.. और देश की रक्षा करने वाले सच्चे देशभक्त को बदनाम करते हो..
स्पाइस जेट, तुमको माफ नहीं किया जाएगा..
#SpiceJet #SpiceJetIncident #spicejetstaff #ARMY #airport #viralvideo