उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के दौरान सामूहिक नकल कराने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के बीच मैनपुरी जिले के थाना बेवर क्षेत्र में की गई, जहां से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें स्कूल प्रबंधक का बेटा, एक शिक्षक और सॉल्वर शामिल हैं।
एसटीएफ ने मौके से इंटरमीडिएट गणित की लिखी हुई उत्तर पुस्तिकाएं, जीव विज्ञान का मूल प्रश्नपत्र, सीटिंग प्लान, अनुपस्थित छात्रों का रिकॉर्ड और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जांच में पता चला कि स्कूल प्रशासन की मिलीभगत से सॉल्वर कॉपियां लिखते थे और प्रति पेपर 5 हजार रुपये लेकर परीक्षा खत्म होने से पहले उन्हें असली उत्तर पुस्तिकाओं में बदल दिया जाता था। इस मामले में थाना बेवर, मैनपुरी में केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
#UPSTF #UPBoardExam2026 #CheatingRacket #BoardExam #ATCard #AajTakSocial