शासन सचिव शिक्षा श्री कृष्ण कुणाल की अध्यक्षता में सोमवार को शिक्षा विभाग की विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में शासन सचिव ने प्रखर राजस्थान 2.0, विभाग की ओर से 7 अक्टूबर से प्रस्तावित एफएलएन कार्यक्रम, शाला संबलन, शाला स्वास्थ्य परीक्षण अभियान, 1 अक्टूबर को प्रस्तावित स्वच्छता सेवा अभियान, स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग, विद्यालय मरम्मत गतिविधि, कृष्ण भोग, प्रबंध पोर्टल सहित अन्य कार्यक्रमों व गतिविधयों की समीक्षा की व संबंधित दिशानिर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी कार्यक्रमों का पूरा लाभ विद्यार्थियों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें क्योंकि विभाग के लिए विद्यार्थियों का हित सर्वोपरि है।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में राज्य परियोजना आयुक्त व निदेशक श्रीमती अनुपमा जोरवाल, निदेशक माध्यमिक व प्रारंभिक शिक्षा श्री सीताराम जाट सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए। सभी जिला शिक्षा अधिकारी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, पीईईओ व अन्य अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में भाग लिया।
@EduMinOfIndia @ncert @RajGovOfficial @RajCMO @BhajanlalBjp @madandilawar @DIPRRajasthan
#EducationReviewMeeting #FLNProgram #PrakharRajasthan #SchoolImprovement #StudentFirst #CleanGreenSchools #RajasthanEducation