Filter
Exclude
Time range
-
Near
राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद् में एफएलएन एवं स्टार्स परियोजना में पीएमयू के अंतर्गत कार्य कर रहे रिसोर्स व्यक्तियों के गत एक वर्ष के कार्यों की समीक्षा बुधवार को अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक द्वितीय श्री अशोक कुमार मीना की अध्यक्षता में की गई। समीक्षा के लिए तीन पैनल गठित किए गए जिन्होंने विभिन्न घटकों के अंतर्गत पीएमयू कन्सलटेंट्स के कार्यों की समीक्षा की। #FLNProgram #STARSProject #PMUTeam #EducationReview #RajasthanEducation #LearningOutcomes #ProjectMonitoring #EducationReforms #QualityEducation #TeamAssessment
3
1
56
4,192
निपुण राजस्थान अभियान के अंतर्गत प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में कक्षा 1 व 2 के विद्यार्थियों के लिए 3 दिसंबर को आधारभूत साक्षरता व संख्यात्मकता (FLN) कार्यक्रम की पुन: शुरूआत हुई। इस कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों में आधारभूत साक्षरता व संख्यात्मकता ज्ञान विकसित करने के लिए विभिन्न गति​विधियां संचालित की जा रही हैं। इसके तहत शिक्षकों के लिए अध्याय योजना व वीडियो शिक्षक ऐप पर अपलोड कर दी गई है। @EduMinOfIndia @ncert @RajGovOfficial @RajCMO @BhajanlalBjp @madandilawar @DIPRRajasthan #NIPUNRajasthan #FLNProgram #FoundationalLearning #EarlyGradeLearning #LiteracyAndNumeracy #EducationForAll #PrimaryEducation #LearningOutcomes #TeacherSupport #TechInEducation
8
101
5,555
शासन सचिव शिक्षा श्री कृष्ण कुणाल की अध्यक्षता में सोमवार को शिक्षा विभाग की विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शासन सचिव ने प्रखर राजस्थान 2.0, विभाग की ओर से 7 अक्टूबर से प्रस्तावित एफएलएन कार्यक्रम, शाला संबलन, शाला स्वास्थ्य परीक्षण अभियान, 1 अक्टूबर को प्रस्तावित स्वच्छता सेवा अभियान, स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग, विद्यालय मरम्मत गतिविधि, कृष्ण भोग, प्रबंध पोर्टल सहित अ​न्य कार्यक्रमों व गतिविधयों की समीक्षा की व संबंधित दिशानिर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी कार्यक्रमों का पूरा लाभ विद्यार्थियों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें क्योंकि विभाग के लिए विद्यार्थियों का हित सर्वोपरि है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में राज्य परियोजना आयुक्त व निदेशक श्रीमती अनुपमा जोरवाल, निदेशक माध्यमिक व प्रारंभिक शिक्षा श्री सीताराम जाट सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए। सभी जिला शिक्षा अधिकारी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, पीईईओ व अन्य अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में भाग लिया। @EduMinOfIndia @ncert @RajGovOfficial @RajCMO @BhajanlalBjp @madandilawar @DIPRRajasthan #EducationReviewMeeting #FLNProgram #PrakharRajasthan #SchoolImprovement #StudentFirst #CleanGreenSchools #RajasthanEducation
26
22
183
18,601
फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी (FLN) कार्यक्रम के अंतर्गत गठित राज्य एकेडमिक टास्क फोर्स (SATF) एवं जिला एकेडमिक टॉस्क फोर्स (DATF) की एक दिवसीय आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन आज सवाई माधोपुर में किया गया। इस कार्यशाला में 16 जिलों के अधिकारियों ने भाग लिया। वर्कशॉप में मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान, प्रखर राजस्थान 2.0 - रीडिंग रेमेडियेशन की 90 दिवसीय कार्य योजना, परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण रिपोर्ट का विश्लेषण एवं भावी कार्य योजना जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। इसके साथ ही FLN कार्यक्रम की प्रभावी मॉनिटरिंग, प्रबल कार्यक्रम के तहत युवा संसद तथा राज्य एवं जिला स्तरीय PMU की गतिविधियों की समीक्षा पर भी विचार-विमर्श किया गया। #FLNProgram #EducatedRajasthan #ReadingRemediation #ParakhSurvey #YouthParliament #EducationWorkshop #AcademicTaskForce #PMUActivities #RajasthanEducation
5
1
33
3,566
शासन सचिव ने स्मार्ट शाला प्रोग्राम का किया रिव्यू शासन सचिव श्री कृष्ण कुणाल ने राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के साथ संपर्क फाउंडेशन द्वारा 2022 में किए गए एमओयू के तहत एफएलएन कार्यक्रम के क्रियान्वयन एवं लर्निंग आउटकम्स को बेहतर बनाने के लिए राज्य के आठ जिलों के 7415 राजकीय विद्यालयों में किए जा रहे कार्य का रिव्यू किया। संपर्क फाउंडेशन के प्रेसिडेंट डॉ. के राजेश्वर राव ने जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, धौलपुर, करौली, बारां, सिरोही व जैसलमेर में चलाए जा रहे 'संपर्क स्मार्ट शाला' कार्यक्रम की प्रगति के बारे में बताया । शासन सचिव श्री कृष्ण कुणाल व निदेशक माध्यमिक शिक्षा श्री आशीष मोदी ने कार्यक्रम के तहत संचालित विभिन्न गतिविधियों को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए व कार्यक्रम की नियमित समीक्षा वीएसके के माध्यम से किए जाने की बात कही। इस अवसर पर उपायुक्त श्रीमती निहारिका शर्मा उपस्थित रही। @EduMinOfIndia @ncert @RajGovOfficial @BhajanlalBjp @RajCMO @madandilawar #SmartShala #FLNProgram #EducationReform #RajasthanSchools #ShikshaSudhar #SamparkFoundation #LearningOutcomes #GovtInitiative #SchoolDevelopment #QualityEducation
4
3
61
4,123
Monthly Cluster Level Meetings are planned to foster enhanced collaboration. #Education #FLNProgram #Collaboration #Progress
3
11
2,040
Global Dream is a movement for universal literacy and numeracy. It uses a disruptive methodology that takes a learner from the known to the unknown, and uses mind connections #distruptiveliteracymovement #globaldreameducation #foundationliteracy #literacycampaign #flnprogram
1
3
5