नाम: सुरभि गौतम
जन्म: अमदरा गाँव, सतना, मध्य प्रदेश
पढ़ाई: हिंदी मीडियम सरकारी स्कूल
घर में अक्सर बिजली नहीं होती थी, फिर भी पढ़ाई जारी रखी।
बोर्ड परीक्षा में मैथ्स और साइंस में फुल मार्क्स लाए।
कक्षा 12 में रूमेटिक फीवर हुआ, इलाज के लिए बार-बार जबलपुर जाना पड़ा।
गाँव से शहर पढ़ने जाने वाली पहली लड़की बनीं।
कॉलेज के पहले दिन अंग्रेज़ी न बोल पाने पर उनका मज़ाक उड़ाया गया।
उन्होंने हार नहीं मानी और रोज़ 10 नए अंग्रेज़ी शब्द सीखने लगीं।
पहले सेमेस्टर में ही कॉलेज टॉप किया।
इंजीनियरिंग में गोल्ड मेडल हासिल किया।
GATE, ISRO, BARC, SAIL, SSC और Delhi Police जैसी परीक्षाएँ पास कीं।
BARC में वैज्ञानिक बनीं।
2013 में Engineering Services Exam में AIR 1 हासिल की।
2016 में पहले प्रयास में UPSC CSE AIR 50 लाकर IAS अधिकारी बनीं।
जिनका कभी अंग्रेज़ी न बोल पाने पर मज़ाक बना, वही आज देश की प्रशासनिक सेवा का हिस्सा हैं।