eGramSwaraj और Bhashini का एकीकरण – जमीनी स्तर पर सुलभता और सुशासन को बढ़ावा देने वाला एक बहुभाषी मंच
पंचायती राज मंत्रालय
#MoPR और भाषिणी
#Bhashini, राष्ट्रीय भाषा अनुवाद मिशन, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय – के बीच हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) हस्ताक्षर समारोह के अवसर पर,
#eGramSwaraj और
#Bhashini के एकीकरण पर आधारित एक विशेष डिजिटल लॉन्च वीडियो भी प्रदर्शित किया गया।
इस एकीकरण के माध्यम से 22 भारतीय भाषाओं में सूचना तक सरल पहुंच संभव हो सकी है। 16,000 से अधिक शब्द/ लेबल अनुवादित किए जा चुके हैं, जिससे ग्रामीण नागरिक अब अपनी मातृभाषा में योजनाओं और सेवाओं की जानकारी प्राप्त कर पा रहे हैं।
#NIC के सहयोग से विकसित
#eGramSwaraj पहले से ही पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यकुशलता को बढ़ाने में मदद कर रहा है। अब
#Bhashini के साथ इसका एकीकरण, इसे और अधिक समावेशी और उपयोगकर्ता के अनुकूल बना रहा है।
यह पहल डिजिटल इंडिया और सहभागी पंचायती राज व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आइए, इस परिवर्तनकारी पहल का हिस्सा बनें और गांवों में डिजिटल एवं बहुभाषी सुशासन के इस नए युग का स्वागत करें।
#eGramSwaraj #Bhashini #DigitalIndia
#PanchayatiRaj #MoPR #MeitY #PRI #NIC
#eGovernance #GramPanchayat #Panchayat
#LanguageInclusive #SmartPanchayat #ViksitBharat
@_BHASHINI @GoI_MeitY @_DigitalIndia @airnewsalerts @NICMeity @PIB_India @DDNewslive @PIBHindi @MIB_India @mygovindia